{"_id":"573b69074f1c1b036dac7279","slug":"the-warm-sun-felt-jammed-harass-passers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपती दुपहरी में लगा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपती दुपहरी में लगा जाम, राहगीर परेशान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी वाले लॉवेला चौराहा पर अक्सर जाम लगता रहा है। मंगलवार को जब पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर था। तभी अपना वाहन जल्दी निकालने के चक्कर में लॉवेला चौराहा पर जाम लग गया। मौके पर तैनात ट्रैफिक होमगार्ड साइड में खड़े होकर खुद ही जाम खुलने का इंतजार करता रहा। जाम बढ़ने पर उसने वाहनों को गुजारकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले चौराहा की चारों सड़कों पर जाम लग गया, जिसे खुलवाने में ट्रैफिक होमगार्ड के पसीने छूट गए।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चिलचिलाती धूप और लू जोर पर थी। ऐसे में जाम में फंसे वाहन चालकों, दोपहिया वाहनों, रिक्शा चालकों और साइकिल सवारों को काफी दिक्कत हुई। जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल हो गए।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चिलचिलाती धूप और लू जोर पर थी। ऐसे में जाम में फंसे वाहन चालकों, दोपहिया वाहनों, रिक्शा चालकों और साइकिल सवारों को काफी दिक्कत हुई। जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल हो गए।
विज्ञापन