फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Union Minister sent a letter to the Railway Minister for construction of an overbridge instead of an underpass

Budaun News: अंडरपास की जगह ओवरब्रिज बनने के लिए केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

Wed, 13 Aug 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The Union Minister sent a letter to the Railway Minister for construction of an overbridge instead of an underpass
बदायूं। दातागंज-बदायूं रूट पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। आसपास के गांवों के लोग इसकी जगह ओवरब्रिज बनाने की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका गन्ना उत्पादन का क्षेत्र है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक गुजरते हैं। अंडरपास बनने पर इन वाहनों की आवाजाही में गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

आमगांव के किसान नरेंद्र सिंह, श्याम राठौर आदि ने कहा कि अंडरपास में बरसात के दिनों में पानी भरेगा। पानी भरने की स्थिति में यातायात ठप हो जाएगा। खासकर भारी वाहनों के लिए यह रास्ता उपयोगी नहीं रह जाएगा। अंडरपास की ऊंचाई सीमित होगी। इसमें गन्ना लदे वाहन फंस सकते हैं। उन्हें बार-बार वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा। कहा कि अंडरपास की जगह ओवरब्रिज बनाया जाए। इससे यातायात सुचारू रहेगा और कृषि उपज की ढुलाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। साथ ही ओवरब्रिज से बरसाती पानी और ऊंचाई की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि इस क्षेत्र गन्ना उत्पादन अधिक होता है। इसलिए उनकी जरूरतों के अनुसार यातायात व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया है कि अंडरपास के प्रस्ताव को बदलकर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed