{"_id":"6ad922ba6cdee0030b0fde2a","slug":"the-title-wrestling-bout-in-asafpur-which-lasted-55-minutes-ended-in-a-draw-badaun-news-c-123-1-bdn1037-175981-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आसफपुर में 55 मिनट तक चली खिताबी कुश्ती बराबरी पर छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आसफपुर में 55 मिनट तक चली खिताबी कुश्ती बराबरी पर छूटी
विज्ञापन
आसफपुर में आयोजित दंगल में एक दूसरे पर दांव आजमाते पहलवान। संवाद
आसफपुर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में बुधवार को अंतिम खिताबी मुकाबला रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंच गया। हरनारायण अखाड़ा आसफपुर के पहलवान धर्मेश और दिलशाद अखाड़ा चंदौसी के पहलवान के बीच 55 मिनट तक चली कुश्ती में कोई हार मानने को तैयार नहीं हुआ। अंत में मुकाबला बराबरी पर छोड़ना पड़ा।
कमेटी के नियम के अनुसार आर-पार का दंगल था, लेकिन 45 मिनट तक निर्णय नहीं निकला। अंधेरा घिरने पर दर्शकों की भावना को देखते हुए कमेटी ने अंतिम 10 मिनट निर्धारित किए, फिर भी फैसला नहीं हो सका। अंत में 5600 रुपये का इनाम दोनों पहलवानों में बराबर बांट दिया गया। इससे पहले अन्य कुश्तियों में बुलंदशहर से आई महिला पहलवान आरती को कोई चुनौती देने को तैयार नहीं हुआ, उसे एकतरफा विजयी घोषित किया गया।
बुलंदशहर-संभल से आए सुनील ने जिजोड़ा संभल के विष्णु को हराया। आसफपुर के धर्मेश भी एक मुकाबले में विजेता रहे। अंत में कमेटी अध्यक्ष रामअवतार मिश्रा और दंगल अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने आसफपुर पुलिस चौकी स्टाफ, पहलवानों और दर्शकों का शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक दंगल के लिए आभार जताया। इस मौके पर आशीष दीक्षित, पवन मिश्रा पूर्व प्रधान, जितेंद्र शर्मा, योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।