फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The three wetlands of the district will see better days

Budaun News: जिले के तीन वेटलैंड के बहुरेंगे दिन

Fri, 28 Jun 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
The three wetlands of the district will see better days
बदायूं। जिले के तीन वेटलैंड को फिर से अस्तित्व में लाया जाएगा। वन विभाग ने कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है। चयनित वेटलैंड के लिए जहां से पानी जाएगा, उन रास्तों पर वन विभाग पौधरोपण करेगा। जल्द ही वहां पर पौधरोपण शुरू किया जाएगा। इससे पौधों को भी नियमित पानी मिलता रहेगा।
विज्ञापन

बदायूं से होकर गंगा और रामगंगा नदी निकलती हैं। वहीं महावा, भैंसोर, सोत और अरिल नदियां भी जिले में हैं। हालांकि गंगा और रामगंगा के कुछ तटवर्ती इलाकों में ही प्रवासी पक्षियों के प्रवास को वेटलैंड बचे हैं। कादरचौक में सैकड़ों एकड़ की नूरपुर झील और सहसवान में सरसोता जलाशय के पास का विस्तृत वेटलैंड सूख चुका है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में हजारों मील का सफर तय कर बदायूं पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या काफी कम होती जा रही है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि प्रवासी पक्षियों का नवंबर से फरवरी तक जिले के वेटलैंड में प्रवास होता है। इस दौरान वह यहां प्रजनन भी करते हैं। फिलहाल वेटलैंड सूखने का असर जैव विविधता पर हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने दोबारा से वेटलैंड को लेकर कार्य योजना बनाई है। इसके लिए तीन वेटलैंड का चयन किया है। इसमें सहसवान का सरसोता झील, बिसौली की पिसनहारी झील और समरेर तालाब का चयन किया गया। झील और तालाब में जिस रास्ते से पानी जाता है। उस रास्ते पर पौधे लगाए जाएंगे। हालांकि अभी कौन से पौधे लगाए जाएंगे। इसका चयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक तीन वेटलैंड का चयन किया गया है, जहां पौधरोपण किया जाएगा। इससे जहां पौधों को पानी लगाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही पेड़ों की वजह से उनके आसपास पानी का जमाव भी होगा। जो प्रवासी पक्षियों के आकर्षित करेगा। - प्रदीप वर्मा, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed