फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teenager recorded her statement against the SI in the court

Budaun News: कोर्ट में किशोरी ने एसआई के खिलाफ दर्ज कराए बयान

Wed, 02 Jul 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The teenager recorded her statement against the SI in the court
बदायूं। 24 जून को कोर्ट में किशोरी के कलम बंद बयान दर्ज होने थे, लेकिन पुलिस ने इसी दिन उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। उसने मेडिकल परीक्षण करने वाली डॉक्टर की टीम को बताया कि एसआई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब उपनिरीक्षक को यह जानकारी हुई तो वह किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में शिफ्ट करवा दिया। इसके बाद उपनिरीक्षक व महिला आरक्षी किशोरी को किसी से भी शिकायत न करने की बात समझाते रहे। इसके चलते उसके चार दिन तक कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराए। पुलिस को लगा कि अब किशोरी उपनिरीक्षक के खिलाफ बयान नहीं देगी तो उसे 28 जून को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में लाया गया। कोर्ट में किशोरी ने अपने बयानों में उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है। इसके अलावा उसने परिजनों के साथ जाने की सहमति जताई थी।
विज्ञापन


मां बोली, बेटी को बेचा गया था
किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी को परिवार की ही एक बिहार की रहने वाली महिला का दूसरे समुदाय के लोगों के साथ उठना बैठना है। उसी ने बेटी को बेच दिया था। इस वजह से उसकी बेटी को अगवा किया गया। आरोपी बेटी को बेचने के लिए तमिलनाडु ले गए थे। मां ने बताया कि महिला समेत दो आरोपियों की अभी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed