{"_id":"61b8eca413500b093c776b2a","slug":"the-teenager-had-already-been-molested-badaun-news-bly469256410","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का मामलाः पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार का मामलाः पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था किशोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पहले भी दो बार गलत हरकत कर चुका था लेकिन परिवार वाले भूतबाधा समझकर शांत रहे। उन्होंने ये विचार भी नहीं किया कि मासूम के साथ कोई छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया है।
सोमवार देर रात उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साल की मासूम के साथ 11 साल के किशोर ने दुराचार किया था। बालिका अपने घर में खेल रही थी। उसकी मां खेत में शौच के लिए गई थी। जबकि उसका पिता ऑटो चलाने गया था। इसी दौरान आरोपी किशोर उसके घर में घुस गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। तभी कुछ बच्चे आ गए। इससे किशोर बेड के नीचे घुस गया। बच्चों ने जब बालिका की हालत देखी और उसके कपड़े खून से रंगे देखे तो उन्होंने शोर मचाया। इससे कई लोग आ गए और बालिका की मां भी आ गई। उन्होंने किशोर को बेड के नीचे से निकाल लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। मामले की जानकारी कर पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया। देर रात तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। परिवारवालों ने बताया कि आरोपी किशोर इससे पहले भी दो बार घटना को अंजाम दे चुका था लेकिन परिवार वाले भूतबाधा समझते रहे। जब आरोपी पकड़ा गया तो उसने पहले घटना को अंजाम देना भी कबूल कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया। आरोपी अपने गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है।