फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The team returned to give polio drop

पोलियो ड्राप पिलाने गई टीम को लौटाया

Sun, 29 Jan 2017 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
The team returned to give polio drop
पोलियो ड्राप पिलाने गई टीम को लौटाया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
-विकास न होने से फूटा रामनगर सैदपुर के ग्रामीणों का गुस्सा
-गांव वालों का आरोप सिर्फ वायदे करके चले जाते हैं प्रत्याशी

 बिसौली विधानसभा के गांव रामनगर सैदपुर मड़फोड़ा के ग्रामीणों ने रविवार को पोलियो उन्मूलन अभियान का बहिष्कार कर दिया। गांव में विकास कार्य न होने का मुद्दा उठाते हुए ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को पोलियो ड्राप नहीं पिलाने दी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और गांव की खराब सड़कें, गलियां दिखाते हुए बोले- पहले इन्हें ठीक कराओ, तब बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाना। हाथ में पोलियो अभियान के बहिष्कार के नारे लिखीं तख्तियां पकड़े ग्रामीणों ने ऐलान करते हुए कहा कि वे विधानसभा चुनाव में मतदान भी नहीं करेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर वायदा खिलाफी और अधिकारियों पर गांव की अनदेखी का आरोप लगाया है। रविवार को पोलियो दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को ड्राप पिलाने पहुंची तो गांव के लोगों ने उनको रोक दिया। एकजुट होकर ग्रामीणों ने पोलियो उन्मूलन अभियान का बहिष्कार करने का ऐलान करते हुए हाथों में नारे लिखी हुईं तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। पोलियो अभियान के बहिष्कार होने की जानकारी मिलने पर इस्लामनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन वर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने गांव वालों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने पोलियो ड्राप नहीं पिलाई। कानूनगो मुनेश पाल सिंह भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनको ज्ञापन देकर गांव की दशा सुधारने की मांग की। सामूहिक रूप से ऐलान किया कि वे मतदान का भी बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि चुनावों के दौरान प्रत्याशी वोट मांगने आते हैं और  विकास का भरोसा देकर चले जाते हैं। इसके बावजूद गांव का विकास नहीं होता।  गांव के बुजुर्गों का कहना है कि नेताओं ने यहां का विकास पूरी तरह से  नजरअंदाज कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में ओमवीर सिंह, दरियाय सिंह, सोमपाल सिंह, भानु प्रकाश शर्मा, दलवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, विपिन शर्मा, सुखवीर सिंह, सीटू, रामपाल सिंह, रामप्रकाश शर्मा समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

यह है गांव का हाल

इस्लामनगर थाने का गांव रामनगर सैदपुर मड़फोड़ा बिसौली-इस्लामनगर रोड पर  बसा हुआ है। दो हजार से ज्यादा आबादी वाला इस गांव से मुख्य मार्ग तक जाने  वाला करीब एक किमी का मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। महीनों से गांव का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इससे बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों के बार-बार शिकायत करने पर भी बिजली विभाग ने सुध नहीं ली। सफाई कर्मचारी भी कभी-कभार ही आता है। इससे पूरे गांव में काफी गंदगी है। गांव  में स्वच्छ शौचालय भी नहीं बनाए गए हैं। बहुत सारे लोगों को खेतों में शौच के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन


---------

ग्रामीणों को बहुत समझा, लगातार कोशिश कर रहे हैं कि सब अपने बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाएं। विकास से जुड़ा मामला है इसलिए उच्चाधिकारियों के सामने मामले को रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
-------
पूरा मामला जानकारी में नहीं है। ग्रामीणों को समझाया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यक्रमों का विरोध उचित नहीं है। विकास कार्य क्या नहीं हुए हैं, यह भी देखेंगे। एसडीएम से मामले की रिपोर्ट लेंगे।
-अच्छेलाल सिंह यादव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed