{"_id":"076df4a905b851d3881e00e75ed2285c","slug":"the-suspects-phone-calls-police-will-be-able-to-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों के फोन कॉल रिकार्ड कर सकेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों के फोन कॉल रिकार्ड कर सकेगी पुलिस
badaun
Updated Sun, 26 Apr 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधुनिकीकरण योजना के तहत जिले को वॉयस लॉगर मशीन मिल गई है। इसके जरिए अब पुलिस जरूरी होने पर संदिग्धों के मोबाइल कॉल रिकार्ड कर सकेगी। अब तक पुलिस सर्विलांस और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर ही पेचीदा मामलों में तफ्तीश को आगे बढ़ाती आ रही है। वॉयस लॉगर अगले 15 दिन में काम शुरू कर देगा। एसओजी की एक टीम भी इस मशीन को ऑपरेट करने के लिए लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर लौट आई है।
विज्ञापन
पुलिस के पास अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे संदिग्धों के बीच मोबाइल पर होने वाली बात को रिकार्ड किया जा सके। हालांकि एसओजी टीम के पास मोबाइल सर्विलांस की सुविधा है। कई बड़ी घटनाओं का सर्विलांस और मोबाइल कॉल डिटेज के आधार पर खुलासा भी हुआ है। पुलिस के लिए वॉयस लॉगर की कमी काफी खल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत सरकार ने सभी जिलों को वॉयस लॉगर मुहैया कराए हैं। बदायूं को भी वॉयस लॉगर मशीन मिल गई है। अगले पंद्रह दिन में वॉयस लॉगर काम शुरू कर देगा। इसको ऑपरेट करने का जिम्मा एसओजी को दिया गया है। वॉयस लॉगर के काम शुरू करने के बाद पुलिस अपराधियों और संदिग्धों के फोन कॉल रिकार्ड कर सकेगी। इससे तमाम पेंचीदा मामलों के खुलासे में पुलिस को आसानी होगी।
विज्ञापन
वर्जन-
वॉयस लॉगर मशीन मिल गई है। जल्द ही लखनऊ से इंजीनियरों की टीम इसे स्थापित कर देगी। उम्मीद है कि अगले 15 दिन में मशीन काम शुरू कर देगी। एसओजी की एक टीम भी मशीन को ऑपरेट करने के लिए प्रशिक्षण लेकर लौट आई है। -सौमित्र यादव, एसएसपी