{"_id":"2e1994610fe3b368300a4ecb628eadbe","slug":"the-students-protested-against-board-center-at-collectratre-and-dios-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट और डीआईओएस दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट और डीआईओएस दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 15 Dec 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 किमी दूर बने परीक्षा केंद्र को बदलने की मांग
मंगलवार को उघैती क्षेत्र के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडुआ के छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया तो उन्होंने डीआईओएस को फोन पर मामले का निस्तारण करने के निर्देश देते हुए छात्रों को उनके पास भेज दिया। छात्रों ने बताया कि विगत चार सालों से उनका सेंटर 28 किलोमीटर दूर सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में बनाया जाता है। इससे उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन लोगों का सेंटर पास के किसी कॉलेज में बनाया। छात्रों के साथ पहुंच छात्र नेता ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों से कहने के बावजूद उनका परीक्षा केंद्र नहीं बदला गया। कहा कि बीते साल एक सड़क दुर्घटना में कई छात्र बाल-बाल बचे थे। कहा कि परीक्षा केंद्र का भौतिक सत्यापन कराकर उनका सेंटर बदला जाए।
डीआईओएस वीना यादव ने संबंधित लिपिक को सेंटर बदले जाने की मांग वाला पत्र तुरंत भेजने के निर्देश दिए तो छात्र शांतिपूर्वक घरों के लिए रवाना हो गए। प्रदर्शन करने वालों में मनवीर, सेवाराम, नीरज बाबू, संजीव, शरद गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, सोमेश, संजीव, नीरज बाबू, ओमेंद्र, प्रिंस कुमार, राकेश सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, विशाल पाठक, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।