{"_id":"5752dbb04f1c1bbf481098d5","slug":"the-sites-will-be-votable-rationing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थलों का किया जाएगा समभाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थलों का किया जाएगा समभाजन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
1400 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ आएंगे दायरे में
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के 1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का समभाजन किए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति मांगी गई है। इसी के साथ नये मतदेय स्थल बनाने के लिए भवनों के चयन और भौतिक सत्यापन का कार्य 30 मई तक पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने दी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा ने नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एडीओ पंचायत, एबीएसए और खंड विकास अधिकारियों को मतदेय स्थलों के समभाजन तथा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में शामिल त्रुटियों के डाटाबेस को शुद्ध करने, मृतक मतदाताओं की जांच एवं सत्यापन के उपरांत नाम काटने तथा डुप्लीकेट नामों को काटकर वास्तविक सूची में जोड़ने सहित अन्य तमाम बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया। बताया गया कि एक जनवरी, 2016 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके व्यक्तियों का नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। आठ जून को चयनित मतदेय स्थलों के आलेख की सूची का प्रकाशन कर आपत्ति और सुझाव प्राप्त किए जाने के पश्चात अन्य आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए तीस जून को मतदेय स्थलों के अनुमोदन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। मतदेय स्थलों के नजरी नक्शे गूगल अर्थ से तैयार किए जाएंगे।