{"_id":"5eccde259a70ec249c05179cb3c68574","slug":"the-shopkeppers-fought-and-protest-agaist-the-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन जब्त करने पर भिड़ गए दुकानदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन जब्त करने पर भिड़ गए दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 26 Dec 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों से बोलें, फैक्ट्री बंद कराओं हमें क्यों परेशान करते हो
नगर पालिका ने पॉलीथिन जब्त करने को चलाया था अभियान, विरोध पर लिया बैकफुट
नगर पालिका ईओ के निर्देश पर सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार एवं अवधेश कुमार, सफाई नायक महेंद्र के साथ ही करीब 10 पालिकाकर्मी नेहरू चौक से गोपी चौक एवं नगर पालिका से नेहरू चौक तक अभियान चलाया। इस मौके पर पालिकाकर्मियों ने दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त करना शुरू कर दी। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि फैक्ट्री बंद करवाओ। दुकानदारों को क्यों परेशान कर रहे हो। पालिका कर्मियों के कहने के बावजूद कई दुकानदारों ने पॉलीथिन नहीं दी। फिर भी 30 किलो के करीब पॉलीथिन जब्त करके गड्ढे में दबा दिया गया। नगर पालिका परिषद के ईओ ललतेश सक्सेना ने बताया कि शासन के आदेश पर पॉलीथिन का स्टॉक जब्त करने के लिए अभियान चलाया है। हमने शहर के बड़े पॉलीथिन सप्लायरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। दुकानदारों को निर्देश है कि पॉलीथिन का प्रयोग न करें। वरना चालान करके जुर्माना वसूल किया जाएगा।
वार्ड मेंबर और सफाई मजदूर संघ देगा साथ
बदायूं। पॉलीथिन के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के पक्ष में वार्ड मेंबर और सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने सहयोग करने का भरोसा दिया। शकुंतला राठौर, शहराब हुसैन एवं जीनत अबरार ने संयुक्त रूप से कहा कि अपने वार्डों में पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं सफाई मजदूर संघ के जिला महामंत्री रमेश डी लाल, नगर महामंत्री लव कुमार ने कहा कि संघ की ओर से पॉलिका के इस अभियान में पूरा साथ दिया जाएगा।