फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The second investigation into the girl's death was suppressed; a copy of the report was not given to the victim's side

Budaun News: बच्ची की मौत की हुई दूसरी जांच दबाई, पीडि़त पक्ष को नहीं दी रिपोर्ट की एक प्रति

Sun, 24 Nov 2024 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
The second investigation into the girl's death was suppressed; a copy of the report was not given to the victim's side
राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बच्ची की मौत के मामले में दूसरी जांच भी पूरी हो चुकी है। 18 नवंबर को जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब आगे की कार्रवाई होनी थी, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे साफ है कि दोषियों को बचाने में जिम्मेदार लगे हैं। अब जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में 23 अक्तूबर को इलाज के अभाव में मूसाझाग की दस साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया था। बच्ची के गले में इंफेक्शन था। डीएम के आदेश के बाद टीम ने ओपीडी के चार डॉक्टरों पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे तो दोबारा जांच कराई गई। जांच के लिए दूसरी कमेटी बनाई गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि दूसरी जांच भी पूरी हो गई है। सोमवार को जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। माना जा रहा था कि अब जांच रिपोर्ट के आधार पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों पर कार्रवाई हो सकती है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। जांच पर सभी की निगाहे टिकी हुई हैं। बच्ची के पिता को जांच की एक प्रति देनी थी वह भी नहीं दी गई है। कार्रवाई न होने से मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed