फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Scourge of Extreme Heat: Temperature Hits 42 Degrees It's Raining Fire

प्रचंड गर्मी का कहर : 42 डिग्री पहुंचा तापमान, बरस रही आग

Tue, 28 Apr 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The Scourge of Extreme Heat: Temperature Hits 42 Degrees It's Raining Fire
गर्मी बढ़ने से सड़काें पर बेहद कम लोग नजर आए। संवाद
बदायूं। जिले में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिनभर चलने वाली लू के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हवा की गति करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो गर्म हवा को और अधिक तीखा बना रही थी। इससे लोगों को राहत मिलने के बजाय गर्मी का असर और बढ़ गया। गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, जबकि दोपहर में कामकाज लगभग ठप हो जाता है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस मौसम से ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डाॅ. नितिन सिंह का कहना है कि इस समय लू से बचाव बेहद जरूरी है। पर्याप्त पानी पीना, धूप में निकलते समय सिर को ढकना और हल्के कपड़े पहनना जरूरी है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। आईएमडी के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed