{"_id":"57ab3edb4f1c1b6d08ee449e","slug":"the-school-milk-for-children-s-condition-deteriorates-the-entire-staff-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में दूध पीने से बच्चों की हालत बिगड़ी, पूरा स्टाफ सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में दूध पीने से बच्चों की हालत बिगड़ी, पूरा स्टाफ सस्पेंड
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में दूध पीने से बच्चों की हालत बिगड़ी, पूरा स्टाफ सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हालत गंभीर देख 24 बच्चों को कराया गया सीएचसी में भर्ती
सुबह बरीआलू की सब्जी के साथ खाए थे चावल
डीएम और बीएसए अस्पताल पहुंचे, जांच के आदेश
खाद्य विभाग की टीम ने लिए अवशेष भोजन के नमूने
बीएसए ने पूरे स्टाफ को निलंबत किया, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
बिल्सी तहसील के गांव स्वरूपपुर स्थित प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के करीब 40 बच्चों की एमडीएम (मध्याह्न भोजन) खाने के बाद दूध पीने से हालत बिगड़ गई। जानकारी पर कई बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पर बीएसए पीसी यादव मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से बीमार 24 बच्चों को एंबुलेंस से बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शाम को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का हाल जाना। उन्होंने इस मामले की जांच एसडीएम बिल्सी को सौंपी है। देर शाम बीएसए ने दोनों स्कूलों के पूरे स्टाफ को निलंबत कर दिया।
गांव स्वरूपपुर के प्राइमरी और जूनियर स्कूल एक ही कैंपस में हैं। प्रत्येक बुधवार को एमडीएम में पहले बच्चों को दो सौ ग्राम दूध दिया जाता है। बुधवार को प्राइमरी सेक्शन में 96 और जूनियर हाईस्कूल के 42 बच्चे मौजूद थे। दोनों स्कूल के 138 बच्चों को सुबह करीब दस बजे आलू-बरी की सब्जी के साथ ही चावल दिए गए। उसके कुछ देर बाद बच्चों को दूध वितरित किया गया। दूध पीने के कुछ देर बाद ही बच्चों की एक-एक करके तबियत बिगड़ने लगी। उनका जी मचलाने के साथ ही उल्टियां होने लगीं। कई बच्चों को पेट में दर्द की शिकायत थी। यह बच्चे कक्षा में ही फर्श पर लेटने लगे। यह देख दोनों स्कूलों के स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चों की नाजुक हालत देख शिक्षकों ने 102 और 108 नंबर पर सूचना दी। कुछ देर बाद 108 नंबर की एंबुलेंस स्कूल में पहुंच गई। बीएसए पीसी यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंभीर दिख रहे सभी बच्चों को बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। जो थोड़े ठीक दिखे उनको परिवारीजन घर ले गए। गंभीर रूप से बीमार हुईं सोनम, सुमित्रा, नरेश, कुलदीप, सीमा, शीतल, संतोष, देशपाल, विकास, राजकुमारी, शिवकुमार, योगेश, रिंकी, अजय, संतोष, सीमा, रिजवान, संध्या, दीक्षा, अमित, धर्मेंद्र, कमल सिंह, शिवानी, सनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम आरडी राम भी अस्पताल पहुंच गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी स्कूल पहुंची। वहां मौजूद मिले भोजन का नमूना लिया। शाम को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बीमार बच्चों से बात की। सभी डॉक्टरों को हिदायत दी कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। बताया जाता है कि प्रधान विपिन कुमार के यहां दूध गर्म होकर आया था, जबकि खाना स्कूल में ही तैयार किया गया था।
विज्ञापन
-----
मैंने अस्पताल जाकर बच्चों से बात की है। उनकी हालत ठीक न होने तक उनको अस्पताल में ही रखा जाएगा। उन सभी को सुविधाएं उपलब्ध करा दी गईं है। इस मामले की जांच एसडीएम बिल्सी को दी गई है, जो जल्द ही रिपोर्ट देंगे। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी