फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the scame in the plantation of 15,437 plants found

हेडिंग-कागजों पर ही लगा दिए 15,437 पौधे

Tue, 24 Nov 2015 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 24 Nov 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
the scame in the plantation of 15,437 plants found
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यक्रम को मिला धोखा‘
विज्ञापन


हंड्रेड एकड़ पौधारोपण’ के तहत 17500 पौधे लगे, 2063 पौधे ही मिले

पौधारोपण चूंकि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम से जुड़ा है, सो अधिकारी इस पौधारोपण को पौधे सूख जाने की स्थिति में लाना चाहते हैं। अगर, मान लिया जाए कि पौधे सूख गए हैं, तब भी इतनी बड़ी संख्या में पौधे सूख जाने को वन विभाग की जिम्मेदार है।
वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना ‘हंड्रेड एकड़ पौधारोपण’ के तहत 17500 पौधे बदायूं-मेरठ मार्ग पर लगवाए गए थे। इन पौधों का संरक्षण पहले से ही वांछित था। एसडीओ ईश्वर दयाल ने पौधे न सूखें, इसके लिए रेंज के अधिकारियों और डीएफओ को जानकारी देते रहे। वन संरक्षक तक यह बात पहुंचती रही लेकिन वन विभाग ने उदासीनता दिखाई। मामला बढ़ने पर मंडलीय अधिकारियों ने एसडीओ ईश्वर दयाल के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की। इसमें डीएफओ के अलावा क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, प्रदीप कुमार वर्मा शामिल रहे। अन्य स्टाफ की सहायता से पौधारोपण योजना की जांच की गई 16-17 नवंबर को की गई जांच की रिपोर्ट टीम के मुखिया ने डीएफओ और वन संरक्षक को भी दे दी गई।
विज्ञापन

एसडीओ ने स्वीकारा है कि बड़ी संख्या में पौधे लगे नहीं पाए गए हैं। बताया जाता है कि बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर किमी 162 से 180 के बीच पौधारोपण में घपला है। 17500 पौधों में से मात्र 2063 पौधे ही मिले हैं। इस बीच सितंबर में रेंजर संजय रस्तोगी ने चार्ज ले लिया है। इन्हें 95 प्रतिशत पौधारोपण संरक्षित लिखकर चार्ज दिया गया है। पौधों के संरक्षण समेत सभी मद में एक करोड़ से अधिक का धन भी खर्च कर दिया गया है। डीएफओ समीर कुमार का कहना है कि
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर पौधारोपण में इतनी मात्रा में पौधे न मिलने की रिपोर्ट आई है। इस संबंध में वन संरक्षक को भी रिपोर्ट भेजी गई है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला है। वह इस पर क्या करते हैं, बताया जाएगा।  जबकि  वन संरक्षक वीेके चोपड़ा ने बताया कि जांच रिपोर्ट उन्हें मिली है। पौधारोपण को संरक्षित करने को धन न मिल पाने के कारण कठिनाई आई थी। बारिश भी कम हुई। इसके बावजूद भी देखा जाएगा कि इतनी बड़ी संख्या में पौधे कैसे नष्ट हुए। जांच रिपोर्ट का मनन कर जिम्मेदारी तय की जाएगी। अगर, कोई दोषी होगा तो कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed