फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Sangh demonstrated its strength by taking out a procession across the district.

Budaun News: पथ संचलन निकाल संघ ने किया जिलेभर में शक्ति प्रदर्शन

Mon, 06 Oct 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The Sangh demonstrated its strength by taking out a procession across the district.
नाधा में बाल स्वयंसेवक भी पथ संचलन में हुए शामिल। संवाद
बदायूं। शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया। पिछले दो दिनों से लगातार जिले के विभिन्न स्थानों से शुरू हुए पथ संचलन जारी हैं। रविवार को दातागंज, सहसवान, बिनावर, नाधा आदि स्थानों पर पथ संचलन निकाले गए। इनमें घुड़सवार और बाइक सवार स्वयंसेवक पथ संचलन को लीड किया।
विज्ञापन

शहर के केशव नगर में पथ संचलन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक शुभेंदु माहेश्वरी ने की। विभाग प्रचारक सुधांशु ने सभी स्वयंसेवकों को पाथेय प्रदान किया। विभाग कार्यवाह जगजीवन राम सहनगर संघ चालक डॉ. अनिल प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश जिला कार्यवाह मून, जिला प्रचारक भरत लाल, नगर प्रचारक तुलसीदास आदि उपस्थित रहे। पथ संचलन शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर आवास विकास डीएम रोड नेकपुर विकास भवन आदि मुख्य मार्गों से होता हुआ शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

---
संचलन को घुड़सवार व बाइक सवार स्वयंसेवकों ने किया लीड
दातागंज। घुड़सवार और बाइक सवार स्वयंसेवकों की लीड में पथ संचलन निकला। जो रामस्वरूप गंगा देवी सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर बुध बाजार, अरेला, नखाशा शुक्र बाजार, कांसपुर, रोड होकर करीब तीन किमी के संचलन के बाद त्रिदंडदेव सेवाश्रम पर संपन्न हुआ। संचलन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, असित गुप्ता श्रीकृष्ण गुप्ता, विजय कुमार, पालू सिंह, शैलेंद्र सिंह समेत तमाम गणमान्य गागरिक भी शामिल रहे। विभाग प्रचाारक सुधांशु, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जगपाल का नेतृत्व रहा। चेयरमैन नैना गुप्ता ने तमाम महिलाओं के साथ संचलन पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



नाधा में बैंड के साथ संचलन में निकले बाल स्वयंसेवक
नाधा। बैंड के साथ बाल समूह के साथ पथ संचलन निकाला गया। सनातनियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कस्बे के एसआर पब्लिक स्कूल से अनुशासित ढंग से निकले पथ संचलन में छात्रों का घोष बैंड शामिल रहा। स्कूल से नाई मोहल्ला, छोटा बाजार, टाॅवर गली, बस स्टैंड, मुख्य बाजार से होता हुआ देवी मंदिर पर समाप्त हुआ। ब्लाक प्रमुख सुभाष गुप्ता, भाजपा नेता महेशचंद्र गुप्ता,लालाराम गुप्ता, मंडल महामंत्री देवेश गुप्ता, उमेश यादव, प्रवीण गुप्ता, दानपुर, अंकित गुप्ता, शिवम गुप्ता, ओमवीर भदोरिया आदि मौजूद रहे।

---

पथ संचलन के साथ हुई बौद्धिक बैठक
म्याऊं। शिवाजी शिशुमंदिर इंटर कॉलेज में आसपास की शाखाओं के लगभग 250 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में संचलन में भाग लिया। नगर में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।बौद्धिक बैठक राजपाल सिंह चौहान कुटुंब की ओर से हुआ। संघ चालक राजेश्वर पाठक एवं खंड कार्यवाह तेजपाल ने स्वयंसेवकों से समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा को पहुंचाने और एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। संवाद

नाधा में बाल स्वयंसेवक भी पथ संचलन में हुए शामिल। संवाद

नाधा में बाल स्वयंसेवक भी पथ संचलन में हुए शामिल। संवाद

नाधा में बाल स्वयंसेवक भी पथ संचलन में हुए शामिल। संवाद

नाधा में बाल स्वयंसेवक भी पथ संचलन में हुए शामिल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed