फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The roof of a kutcha house collapsed, two goats died after getting buried under the rubble

Budaun News: कच्चे मकान की गिरी छत, मलबे में दबकर दो बकरियां मरीं

Sun, 13 Oct 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The roof of a kutcha house collapsed, two goats died after getting buried under the rubble
बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक कच्चे मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर दो बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सिमरिया निवासी रामदीन शुक्रवार रात घर के दरवाजे के बाहर स्थित पशुशाला में सो रहे थे। पशुशाला की छत कच्ची थी। आधी रात को अचानक कच्चे मकान की छत से प्लास्टर गिरने लगा तो वह तत्काल अपनी चारपाई उठाकर खुले मैदान में ले गए। कुछ समझ पाते उससे पहले ही छत गिर गई। मलबे में दबकर दो बकरियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान बृजेंद्र सिंह और हल्का राजस्व लेखपाल राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर मकान गिरने से हुई क्षति का आंकलन किया। रिपोर्ट तहसील भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed