फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road caved in during the first rain and the wall also collapsed

Budaun News: पहली बारिश में ही धंस गई सड़क, दीवार भी गिरी

Fri, 28 Jun 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The road caved in during the first rain and the wall also collapsed
सैदपुर के पचपेड़ा तालाब की धंसी सड़क। संवाद
सैदपुर। नगर पंचायत की ओर से 29 लाख रुपये की लागत से तालाब के सुंदरीकरण के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण मात्र एक सप्ताह पूर्व ही किया गया था। पहली बारिश में ही गुणवत्ता की पोल खुल गई। सड़क धंस गई। दीवार गिर गई।
विज्ञापन


सैदपुर करेंगी मार्ग पर स्थित पचपेड़ा तालाब के सुंदरीकरण का काम पिछले चार माह से चल रहा है। तालाब की पैमाइश को लेकर लंबे समय तक विवाद रहा। उस पर बने दो अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। तालाब के सुंदरीकरण के लिए 29 लाख रुपए की धनराशि शासन से मिली।
विज्ञापन

तालाब के सुंदरीकरण के साथ ही तालाब के बराबर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से सैदपुर करेंगी मार्ग तक एक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई, जो पांच दिन पूर्व ही बनकर तैयार हुई थी। सड़क के इंटरलॉकिंग निर्माण में कोई गिट्टी नीचे नहीं बिछाई गई, इस कारण पूरी सड़क धंस गई। इसके अलावा तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाई गई थी, उसमें भी सड़क के किनारे बनी दीवार में से चौथाई दीवार पानी के बहाव की वजह से तालाब की तरफ ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी विकार अहमद खान ने बताया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत वह जिलाधिकारी से मिलकर करेंगे। उधर, नगर पंचायत के निर्माण की कलई खुलने से अब नगर पंचायत प्रशासन ठेकेदार को बुलाकर अभी से लीपापोती में जुट गया है।


इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया अभी काम समाप्त नहीं हुआ है, न ही ठेकेदार का पेमेंट किया गया है। अगर काम पूरी तरीके से ठीक नहीं होगा तो भुगतान भी नहीं किया जाएगा। सैंपल लेकर निर्माण सामग्री की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed