फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the revoting in begha nagla, 71.4 percent voting noted

पुनर्मतदान: बीधा नगला में पड़े 71.4 प्रतिशत वोट

Fri, 11 Dec 2015 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 11 Dec 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
the revoting in begha nagla, 71.4 percent voting noted
आखिरी चरण के मतदान में इस बूथ पर मतपेटी में डाल दिया गया था पानी
विज्ञापन

 
बीधा नगला के इस बूथ पर चौथे चरण के मतदान में अराजक तत्वों ने मतपेटी में पानी डाल दिया था। इस वजह से पुनर्मतदान की नौबत आई। नियत समय पर पुलिस, पीएसी और भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पुनर्मतदान हुआ। इस बूथ पर 581 मतदाता हैं। इनमें से 415 वोट पड़े। बीधा नगला के मजरा मोती पुरा ने जमकर वोटिंग की। बीधा नगला में वार्ड नौ और 10 इस बूथ से जुड़ा है। किए गए मतदान में बीधा नगला के 188 वोटरों में से मात्र 112 मतों का प्रयोग हुआ। इसमें भी महिला और पुरुषों की बराबर 56-56 संख्या रही।
मतदान शुरू कराने को एजेंटों की जरूरत होती है। बीधा नगला से 10 प्रत्याशी हैं लेकिन किसी ने भी अपने एजेंट नहीं बनाए।

महिला प्रत्याशी को ही बनाया एजेंट
यहां के लोग एक दिन पहले पुलिसिया कार्रवाई से नाराज थे। आखिर में अधिकारियों के महिला प्रत्याशी गिरिजा देवी को ही एजेंट के रूप में बूथ पर तैनात रहने को मना लिया। उसने भी जब मतपेटियां मतदान के बाद सील हो रहीं थीं तो सीलबंद मतपेटियों पर अपना अंगूठा लगाने को आनाकानी की बाद में राजी हो गई और मतपेटियों पर अपना अंगूठा लगाया।
विज्ञापन

 
बदल दी गई थी पोलिंग पार्टी
पुनर्मतदान में पोलिंग पार्टी बदल दी गई थी। इस बार पीठासीन अधिकारी एसके कॉलेज बदायूं के अध्यापक रीतेश कुमार रहे। इसके अलावा कटरा सआदत गंज के इंचार्ज प्रधानाध्यापक, रिकरा के सहायक अध्यापक ब्रजनंदन सिंह यादव, पशुपालन बदायूं के जीत कश्यप मतदान अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी देहात और एसडीएम पूरे समय रहे
बीधा नगला में पुनर्मतदान के पूरे समय एसपी देहात मुन्ना लाल, एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र, सीओ राजवीर सिंह, कोतवाल कश्मीर सिंह मौजूद रहे। यहां भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, पीएसी और तीन थानों की पुलिस लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed