फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The resonance of the 'School Chalo Abhiyan' amplified by rallies and events has heightened enthusiasm for education.

Budaun News: स्कूल चलो अभियान की गूंज, रैलियों और कार्यक्रमों से बढ़ा शिक्षा का उत्साह

Fri, 03 Apr 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The resonance of the 'School Chalo Abhiyan' amplified by rallies and events has heightened enthusiasm for education.
बैंड के साथ स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। संवाद
बदायूं। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिलेभर में स्कूल चलो अभियान की जोरदार गूंज सुनाई दे रही है। गांव-गांव और स्कूल-स्कूल में रैलियों, वार्षिकोत्सव और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए शिक्षा का संदेश फैलाया जा रहा है। कहीं छात्र “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं, तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के माध्यम से बच्चों का उत्साह बढ़ाया जा रहा है। शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी से अभियान को और मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है। स्कूलों में बढ़ती सक्रियता और जनसहभागिता से साफ है कि शिक्षा के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है, जो एक बेहतर और शिक्षित भविष्य की ओर संकेत करता है। वहीं प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया, उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

ओरछी। उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर बेहटा में स्कूल चलो अभियान के तहत वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. नीरज शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” जैसे नारों से शिक्षा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापिका चंद्रमुखी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कविता पाठ ने सभी का मन मोह लिया। अंत में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली निकालकर किया जागरूक, नामांकन बढ़ाने पर जोर
ओरछी। नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए संविलियन विद्यालय वझेड़ा नूतन में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राएं बैनर और नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण करते नजर आए। शिक्षक और शिक्षिकाएं भी अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने की अपील करते रहे। रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना था। इस दौरान विकास गुप्ता, नरेंद्र त्यागी, अनुराग गुप्ता, धनीराम शर्मा, तृप्ति जैन, मनुजा, राजेश शर्मा और मंजूला यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

परीक्षाफल घोषित, सम्मानित किए गए मेधावी
बिसौली। संविलित विद्यालय सुजानपुर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर कक्षा एक से आठ तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। कक्षा सात के छात्रों ने तिलक लगाकर अपने वरिष्ठों का स्वागत किया और उन्हें उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील भी की गई। संवाद


पौधरोपण से दिया पर्यावरण का संदेश
वजीरगंज। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बनिया में वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। एसएमसी अध्यक्ष नीलम ने इसका शुभारंभ किया। सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा पांच के विद्यार्थियों को उपहार देकर आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने बच्चों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed