फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The repair went in vain, the crater again made on the Kachla bridge

शाम को भरा गड्ढा.. रात में बारिश हुई तो फिर बह गई पत्थर की टुकड़ी

Sat, 24 Sep 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

कछला पुल के पहुंच मार्ग के किनारे की मिट्टी बह जाने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम तक मरम्मत का काम चला।बदायूं- मेरठ हाईवे पर ग्राम ज्वालापुर में मंदिर के निकट बीच सड़क पर सड़क भी बारिश के कारण धंस गई।सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस ने बैरियर लगा दिया है।

विज्ञापन
The repair went in vain, the crater again made on the Kachla bridge
कछला पुल की एप्रोच रोड की मरम्मत के बाद भी नजर आता गड्ढा। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

उझानी (बदायूं)। कछला पुल के पहुंच मार्ग के किनारे की मिट्टी बह जाने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम तक मरम्मत का काम चला। गड्ढा काफी हद तक भर दिया गया, लेकिन रात में फिर से बारिश हुई तो एक हिस्से में पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े बह गए।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला पुल की कासगंज जिले की छोर वाली साइड में पहुंच मार्ग की मिट्टी दो दिन पहले तेज बारिश में बह गई थी। बृहस्पतिवार शाम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के इंजीनियर मयंक चौहान की देखरेख में मरम्मत कराई गई। गड्ढे काफी हद तक भर भी दिए गए। लेकिन देर रात बारिश ने फिर रफ्तार पकड़ी तो पुल के निकट पानी के चपेट में आने से पत्थर के टुकड़े बह गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मजदूर मौके पर पहुंचे तो उन्हें पास में ही छोटा गड्ढा नजर आया। जानकारों का कहना है कि एनएचएआई की ओर से पहुंच मार्ग की मरम्मत के दौरान पत्थर के टुकड़ों में सीमेंट का मिश्रण नहीं डालना ही बार-बार गड्ढे बनने की वजह बना हुआ है। जब तक पुल पर बारिश के पानी के निकास की सही व्यवस्था नहीं होगी, तब तक यह संकट बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्मानपुर पुल का पहुंच मार्ग भी फिर धंसा
दहगवां। बदायूं- मेरठ हाईवे पर महावा नदी पर बने उस्मानपुर पुल का पहुंच मार्ग एक बार फिर तेज बारिश में धंस गया। पिछले महीने मरम्मत के बाद बुधवार से हो रही तेज बारिश से कई जगह की मिट्टी धंस गई और कई जगह के पिलर हवा में लटक गए। इसकी वजह से सड़क टूटने लगी। करीब सात फुट गहरा गड्ढा हो गया है। करीब दो साल पहले 17 करोड़, 23 लाख की लागत से इस पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया गया था। अब विभागीय अधिकारी भी ध्यान नही दे रहे हैं। संवाद

सहसवान में ज्वालापुर मंदिर के पास सड़क क्षतिग्रस्त
सहसवान। बदायूं- मेरठ हाईवे पर ग्राम ज्वालापुर में मंदिर के निकट बीच सड़क पर सड़क भी बारिश के कारण धंस गई। जिस जगह सड़क धंसी है, वहां पहले से ही सड़क काफी एक तरफ झुकी थी। लगातार हो रही बारिश के चलते नीचे से मिट्टी हटने से यहां गहरा गड्ढानुमा हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस ने बैरियर लगा दिया है। संवाद

बदायूं- मेरठ हाईवे पर महावा नदी पर बना उस्मानपुर पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा। संवाद

बदायूं- मेरठ हाईवे पर महावा नदी पर बना उस्मानपुर पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed