फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The registration of pregnant women in the city has decreased compared to last year.

Budaun News: शहर में पिछले साल से कम हुआ गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण

Fri, 16 Jan 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The registration of pregnant women in the city has decreased compared to last year.
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की संख्या में पिछले एक वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कादरचौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर यह संख्या लगातार बढ़ रही है। यह बदलाव स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और स्थानीय सुविधाओं की वजह से माना जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में स्थित जिला महिला अस्पताल में पहले जहां बड़ी संख्या में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाएं पंजीकरण कराने पहुंचती थी। वहीं अब उनमें कमी देखी जा रही है। इसके पीछे कुछ क्षेत्रों में निजी अस्पतालों की बढ़ती संख्या और स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता के कारण महिलाएं अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिकता देने लगी हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर ब्लॉक कादरचौक में पंजीकरण की संख्या बढ़ने का कारण वहां हाल के महीनों में सुविधाओं का विस्तार और सेवाओं में सुधार बताया जा रहा है। अस्पताल में नियमित डॉक्टरों को बैठना, जांच की बेहतर व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ का सहयोगात्मक व्यवहार महिलाओं को ठीक लग रहा है। इसके चलते आसपास के गांवों की गर्भवती महिलाएं वहीं पंजीकरण कराना अधिक सुविधाजनक समझ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह बदलाव सकारात्मक संकेत भी है, क्योंकि इससे जिला अस्पताल पर दबाव कम हो रहा है और प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की भूमिका मजबूत हो रही है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि अधिकांश ब्लॉक में टारगेट के मुकाबले ठीक काम किया जा रहा है। जो पीछे हैं, उनको सुधार करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed