{"_id":"6ae24367b2d60fbf800aaaa4","slug":"the-ramlila-stage-resonated-with-peals-of-laughter-and-heroic-poetry-badaun-news-c-123-1-sbly1001-176533-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हास्य के ठहाकों और वीर रस की कविताओं से गूंजा रामलीला मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हास्य के ठहाकों और वीर रस की कविताओं से गूंजा रामलीला मंच
विज्ञापन
बदायूं के गांधी ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रस्तुति देते कवि आदित्य जैन। संवाद
बदायूं। गांधी ग्राउंड स्थित रामलीला मंच पर बुधवार रात अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य, शृंगार और वीर रस की कविताओं ने समा बांध दिया। कवियों की प्रस्तुतियों पर कभी श्रोता ठहाके लगाकर हंसे, तो कभी ओजपूर्ण रचनाओं ने उनमें उत्साह का संचार किया। श्रीरामलीला महोत्सव 2026 के तहत आयोजित इस साहित्यिक संध्या में देर रात तक श्रोता काव्य पाठ का आनंद लेते रहे।
प्रख्यात साहित्यकार डॉ. उर्मिलेश की स्मृति को समर्पित कवि सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों, मानवीय रिश्तों, राष्ट्रप्रेम और बदलते सामाजिक परिवेश को शब्द दिए। कवि सम्मेलन में डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. सोनरूपा विशाल, हेमंत पांडेय, आदित्य जैन, अभय निर्भीक, डॉ. अक्षत अशेष और शशि श्रेया ने काव्य पाठ किया।
कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को बांधे रखा। मंच पर कविता और श्रोताओं की प्रतिक्रियाओं के बीच देर रात तक उत्साह का माहौल बना रहा। सांस्कृतिक मंत्री एवं सह सचिव अमर वैश्य ने बताया कि श्री रामलीला महोत्सव कमेटी धार्मिक आयोजनों के साथ साहित्य, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयासरत है।
विज्ञापन
कमेटी अध्यक्ष अरविंद कान्त ने कहा कि बदायूं की धरती साहित्य और संस्कृति की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रही है। कवि सम्मेलन के माध्यम से नगरवासियों को देश के प्रतिष्ठित कवियों को सुनने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मुनीश अग्रवाल, मंत्री रविंद्र कुमार, अनुपम वैश्य, राजीव वैश्य, राजीव सक्सेना, सोना गुप्ता, सार्थक गुप्ता, अगम गुप्ता, मनीकांत वैश्य आदि मौजूद रहे।