फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The priority is to solve the problems of ex-servicemen

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान

Wed, 20 Jan 2016 07:20 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 20 Jan 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
The priority is to solve the problems of ex-servicemen

विज्ञापन
 जिलाधिकारी शंभूनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा सैनिकों की विधवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधारअ पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में डीएम शंभूनाथ, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी के साथ भूतपूर्व सैनिकों, आश्रितों तथा सैनिकों की विधवाओं की समस्याओं को सुन रहे थे। ग्राम आसफपुर निवासी भूतपूर्व नायक राजवीर शर्मा की पत्नी अनीता शर्मा ने फरियाद की कि वह झोपड़ी डालकर गुजारा कर रही है। डीएम ने उन्हें जांच के बाद अपने कोटे से लोहिया आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। दातागंज तहसील के हवलदार उमाशंकर के प्रार्थना पत्र पर डीएम ने एसडीएम दातागंज को निर्देशित किया है कि वह किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति पर श्मशान के लिए भूमि का चिन्हीकरण न करते हुए ग्रामसभा अथवा अन्य सरकारी भूमि की तलाश करें।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों द्वारा अपने सेवाकाल में दूसरे जनपदों तथा प्रदेशों से बनवाए गए शस्त्र लाइसेंसों के नवीनीकरण और जिले में दर्ज कराने की कई समस्याओं का समाधान करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि जिस जनपद, प्रदेश में शस्त्र लाइसेंस बना है, वहां पहले वह ऑनलाइन दर्ज हो। वहां से एनओसी जारी होने के बाद वहां की पंजिका से नाम खारिज कराए। इसके बाद जिला स्तर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से पत्रावली प्रस्तुत होने वाले मामलों को ही जिला स्तर पर देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस, बैंक, समाज कल्याण विभाग, उद्योग केंद्र आदि विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया गया था, जिससे विभाग से संबंधित समस्या होने पर उसका संबंधित अधिकारी द्वारा निदान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed