{"_id":"587f99124f1c1b2231efe9b2","slug":"the-polling-booth-diwyangon-will-wheelchairs-and-crutches","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथ पर दिव्यांगों को मिलेगी व्हील चेयर और बैसाखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथ पर दिव्यांगों को मिलेगी व्हील चेयर और बैसाखी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले की सभी बूथों पर 15212 दिव्यांग मतदाता चिन्हित
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग हर संभव कोशिश कर रहा है। चुनाव आयोग के इसी आदेश के क्रम में पोलिंग बूथ पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर और बैसाखी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पोलिंग बूथ पर रैंप बनाया जाएगा, जिससे दिव्यांग जनों को सहूलियत हो सके। इसके चलते सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 15212 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित कर लिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने बुधवार को अपने शिविर कार्यालय में स्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त रिटर्निंग ऑफिसर्स के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि बिसौली विधानसभा में 3077, सहसवान में 2894, बिल्सी में 1787, बदायूूं में 2031, शेखूपुर में 2859 एवं विधानसभा दातागंज क्षेत्र में 2564 को मिलकार 15212 दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हीकरण कर लिया गया है। डीईओ ने कहा कि मतदान दिवस पर पोलिंग बूथ पर रैंप की व्यवस्था तो कराई ही जा रही है। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मतदान परिसर में व्हील चेयर और बैसाखी आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आयोग की मंशा है कि इस चुनाव में अधिक से अधिक वोटर्स मतदान करें। कोई दिव्यांग मतदाता यदि अपनी समस्या के कारण मतदान करने से बचता है तो इसी को दृष्टिगत रखते हुए आयोग ने दिव्यांगों के लिए यह व्यवस्था शुरू की है।
बाहर जा चुके वोटरों पर रहेगी नजर
बदायूं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य के दौरान दूसरी विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तित, डुप्लीकेट और बाहर जा चुके मतदाताओं को भी चिन्हित किया जा रहा है। आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दिन इन सभी मतदाताओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। देखा जाएगा कि यह मतदाता उसी क्षेत्र के बूथ पर मतदान कर रहे हैं, जिस विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में इनका नाम दर्ज है या पुनरीक्षण कार्य से पूर्व की वोटर लिस्ट के अनुसार मतदान करने पहुंचते हैं। इस दौरान बदायूं विधानसभा के आरओ श्रीराम यादव, बिसौली रामदत्त राम, सहसवान दिनेश कुमार, बिल्सी विधान जायसवाल, शेखूपुर जंग बहादुर यादव और दातागंज विधानसभा क्षेत्र के आरओ हरिराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम का टोल-फ्री नंबर जारी
बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन में चुनाव संबंधित विभिन्न जानकारी, शिकायत, सुझाव हेतु जिला बचत कार्यालय में स्थापित कॉल सेंटर, कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 18001803712 बुधवार को जारी कर दिया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के प्रभारी उपायुक्त मनरेगा जयसिंह यादव के मोबाइल नंबर 9415597827 और सहायक प्रभारी अधिकारी संदीप सक्सेना के मोबाइल नंबंर 9410843636 पर कोई भी शिकायत एवं सुझाव दिया जा सकता है। कंट्रोल रूम मतगणना समाप्ति तक जारी रहेगा।