{"_id":"68bf325f7784368f2600149e","slug":"the-police-took-the-girl-who-went-with-her-cousin-into-custody-badaun-news-c-123-1-sbly1006-146615-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मौसेरे भाई के साथ गई युवती को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मौसेरे भाई के साथ गई युवती को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को उझानी रोड स्थित रोड स्थित गांव रायपुर बुजुर्ग के देवी मंदिर के पास से एक युवती को मुखबिर की सूचना पर अभिरक्षा में ले लिया। युवती करीब चार माह पहले अपने सगे मौसेरे भाई के साथ चली गई थी। उसके साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।
एसआई रामसेवक राठौर ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को 12 अप्रैल को अलीगढ़ के थाना दादो के गांव गोपालपुर निवासी उसका सगा मौसेरा भाई मुकेश कुमार बहलाकर ले गया। युवती के परिवार के लोगों की रिपोर्ट पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।
सोमवार की दोपहर मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि बिल्सी-उझानी रोड स्थित रो़ड स्थित गांव रायपुर बुजुर्ग के देवी मंदिर के पास एक युवती हरी साड़ी में घूम रही है। इसके बाद एसआई रामसेवक राठौर और महिला सिपाही पूजा ने मौके पर जाकर उक्त किशोरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि करीब चार माह पहले उसका मौसेरा भाई उसे ले गया था। उसने कोर्ट में शादी भी कर ली है। पुलिस ने अभिरक्षा में ली गई युवती का मेडीकल परीक्षण कराया है। संवाद