फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The police conveyed a message of women's safety by organizing a bike rally.

Budaun News: बाइक रैली निकालकर पुलिस ने दिया महिला सुरक्षा का संदेश

Mon, 23 Mar 2026 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The police conveyed a message of women's safety by organizing a bike rally.
उझानी में महिलाओं को जागरुक करती कांस्टेबिल। स्रोत: पुलिस
बदायूं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को शहर में बाइक रैली निकालकर जनजागरूकता का संदेश दिया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी बाइक चलाकर शहर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू हुई इस रैली में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां आमजन को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 1098 की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

रैली को लोगों का व्यापक समर्थन मिला। सभी ने महिला सुरक्षा के इस अभियान की सराहना की। एसएसपी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो सके। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर आमजन को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






महिलाओं को दी सजग रहने की सलाह



उझानी। पुलिस के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को अपराध से बचाव के टिप्स दिए गए। पुलिस कार्रवाई के बारे में भी समझाया गया।



दरोगा जगमेंद्र के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मी रविवार पूर्वाह्न रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। महिला पुलिस कर्मी रिचा और प्रीति ने ट्रेन के इंतजार में खड़ीं महिलाओं से संवाद किया। उन्हें पुलिस के पत्रक भी बांटे। महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं से कहा कि वह घर से बाहर आते-जाते किसी के बहकावे में न आएं। कोई परेशान करे तो पुलिस के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सहायता प्राप्त करने में संकोच न करें। संवाद

उझानी में महिलाओं को जागरुक करती कांस्टेबिल। स्रोत: पुलिस

उझानी में महिलाओं को जागरुक करती कांस्टेबिल। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed