फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The person who conspired in the triple murder was also charge sheeted

Budaun News: तिहरे हत्याकांड की साजिश रचने वाले पर भी लगाई चार्जशीट

Thu, 13 Apr 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
The person who conspired in the triple murder was also charge sheeted
- उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में सपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उनकी पत्नी और मां की हुई थी हत्या
विज्ञापन

- शूटरों का इंतजाम करने से लेकर पूरे घटनाक्रम का रचयिता सबसे आखिर में हो सका था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में तिहरे हत्याकांड की साजिश रचने वाले के खिलाफ भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। उस पर तिहरे हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने विवेचना में पाया कि पूरे घटनाक्रम का खाका उसने ही तैयार किया था। मास्टरमाइंड को पुलिस ने सबसे बाद में गिरफ्तार किया था। इस वजह से पुलिस ने अब उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
बीते साल 31 अक्टूबर की शाम सपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी शारदा गुप्ता, मां शांति देवी की हत्या घर में घुसकर की गई थी। शूटरों ने तीनों पर एक साथ ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए उनको मौत के घाट उतारा था। तिहरे हत्याकांड से पुलिस-प्रशासन के जहां होश उड़े वहीं सियासी हलचल भी तेज हो गई थी। उसकी बड़ी वजह थी कि घटना का मुख्य आरोपी भाजपा नेता था, इसलिए सियासी हलचल चलती रही। इस घटना में सपा नेता के भाई राजेश गुप्ता ने गांव के ही भाजपा नेता रविंद्र दीक्षित, उसके अर्चित दीक्षित, सार्थक दीक्षित उसके चालक विक्रम उर्फ विक्की को नामजद करते हुए छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने एक के बाद एक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की विवेचना में अवनीश और चांद मुहम्मद का नाम प्रकाश में आया तो पुलिस ने उनकी तलाश भी शुरू कर दी। अवनीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान शूटर चांद मुहम्मद ने खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस की विवेचना जारी रही। इस दौरान घटना का साजिशकर्ता अर्चित दीक्षित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पुलिस ने जेल भेजे गए पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। पुलिस ने कुछ समय बाद आरोपी अर्चित को भी गिरफ्तार कर लिया। विवेचना में सामने आया कि तिहरे हत्याकांड की साजिश अर्चित ने ही रची थी। इसके बाद पुलिस ने अब उसके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की है। उसपर साजिश रचने की धारा 120 बी के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहरे हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी अर्चित दीक्षित के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। उसपर धारा 120 बी के तहत कार्रवाई की गई है।
- वीरपाल सिंह, एसएचओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed