फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The people of the locality were harassing the old lady to grab the ashtadhatu idols and land

Budaun News: अष्टधातु की मूर्तियां, जमीन हथियाने के लिए मोहल्ले वाले कर रहे थे वृद्धा का उत्पीड़न

Sun, 09 Feb 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The people of the locality were harassing the old lady to grab the ashtadhatu idols and land
सहसवान। मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी वृद्धा की मौत का मामला पुलिस के लिए पहेली साबित हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक और वृद्धा के जीवित रहने पर आत्महत्या किए जाने का वीडियो और सुसाइड नोट ने पुलिस को उलझा दिया है।
विज्ञापन

रविवार को परिजनों ने आठ लोगों को वृद्धा की मौत का जिम्मेदार बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप है कि आठों आरोपी मोहल्ले के ही हैं। वह मंदिर में रखीं बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां और जमीन हथियाना चाहते हैं। इस वजह से ही आरोपी लगातार वृद्धा को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी वृद्ध महिला लोमेश शर्मा की शुक्रवार देर रात मौत हो गई थी। शनिवार सुबह वह बिस्तर पर मृत मिली थीं। मृतका के पुत्र पवन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को डेढ़ पन्ने का सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वृद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह मोहल्ले की दो महिलाओं और छह लोगों के नाम लेते हुए उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहीं थीं। साथ ही आरोपी के प्रताड़ित होने पर आत्महत्या करने की बात कह रहीं थीं। करीब डेढ़ पेज के सुसाइड नोट में भी मृतका ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
सुसाइड नोट में लिखा है कि यह लोग काफी समय से उसका और उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं। रविवार को बेटे पवन ने पुलिस को आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी और उन्हें मां की मौत का जिम्मेदार ठहराया। बताया कि आरोपी मंदिर की जमीन कब्जाना चाहते हैं। साथ ही मंदिर में अष्ट धातु की मूर्तियां हैं। इन मूर्तियों पर आरोपियों की काफी समय से नजर है।

मूर्तियां बेशकीमती हैं। इसके चलते आरोपी मां पर दबाव बनाकर मूर्तियां और जमीन हड़पना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि प्रताड़ना से तंग होकर वृद्धा मंदिर से कहीं चली जाए। ताकी वह मंदिर को सार्वजनिक बताकर उस पर कब्जा कर सकें। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी हैं।सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। सुसाइड नोट व वीडियो के साथ आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed