{"_id":"587524f74f1c1b1729ba9b87","slug":"the-party-will-press-for-a-vote-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पक्षीय मतदान के लिए दबाव बनाने वाले जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पक्षीय मतदान के लिए दबाव बनाने वाले जाएंगे जेल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीईओ, एसएसपी ने संवेदनशील गांव गोठा के मतदाताओं को दिलाया भरोसा
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने तथा दबाव बनाकर एक पक्षीय मतदान कराने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध दंडनीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनको जेल भेजा जाएगा। वोटर भयमुक्त होकर स्वतंत्र रूप से अपनी इच्छानुसार मतदान करें, यह जरूरी है और इसके लिए किसी ने दबाव डाला तो वह दंडात्मक कार्रवाई से बच नहीं पाएगा।
मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने एसएसपी महेंद्र यादव के साथ वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोठा में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि 15 फरवरी को स्वतंत्र रूप से निर्भीक होकर मतदान करें। जिला एवं पुलिस प्रशासन उनके साथ है। चुनाव की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण गोठा को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के भरोसा दिलाने पर ग्रामीणों ने हाथ उठाकर आश्वस्त किया कि बिना प्रलोभन के वे मतदान के दिन स्वतंत्र रूप से निर्भीक होकर मतदान करेंगे। डीईओ ने कहा कि असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर कार्रवाई तथा धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक थानेवार 107/16 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए मुचलका पाबंद किया जा रहा है। डीईओ ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए किसी भी शासकीय, अर्द्धशासकीय संपत्ति का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम गोठा में मजरा मालमई सहित लगभग 2700 मतदाता हैं। गांव में तीन बूथ बनाए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चुनाव के संबंध में कोई शिकायत है तो यूपी 100 सेवा पर भी शिकायत की जा सकती है। इस मौके पर एसपी आरए संजय राय, एसडीएम बिसौली रामदत्त राम आदि अधिकारी मौजूद रहे।