फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The paddy crop flourished, the ears also appeared but no rice was produced.

Budaun News: धान की फसल लहलहाई, बाली भी आई लेकिन चावल नहीं बना

Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The paddy crop flourished, the ears also appeared but no rice was produced.
दहगवां में धान के खेत में खड़े बालियां दिखाते किसान। संवाद
दहगवां (बदायूं)। किसानों के खेत में धान की फसल तो लहलहा रही है, बाली भी आई हैं लेकिन उसमें चावल का दाना नहीं बना है। किसानों ने जिस बीज की दुकान से धान का बीज खरीदा था, उस दुकानदार का घेराव किया। दुकानदार ने किसानों की शिकायत पर बदायूं के बीज डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ थाना जरीफनगर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दादरा निवासी किसान अरविंद कुमार, अंकित कुमार व संभल के थाना जुनावई के गांव मिठनपुर निवासी सुखपाल सिंह ने जून माह में स्थानीय बीज भंडार से एक खास ब्रांड का धान का बीज खरीदा था। उसे खेतों में लगाया। फसल लहलहाने लगी। किसान खुश थे अच्छी पैदावार होगी, लेकिन जब बाली आई किसानों के अरमान पर पानी फिर गया। धान की बाली में दाना ही नहीं बना। जिन किसानों ने इस बीज का उपयोग किया उन सभी किसानों के खेतों में यही हाल था। किसान इसे देख अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उनकी मेहनत, लागत और समय सब कुछ बर्बाद हो गया। परेशान किसानों ने बीज विक्रेता को घेरा। किसानों ने घटिया बीज देने का आरोप लगाया। दुकानदार ने कहा कि वह बदायूं के डिस्ट्रीब्यूटर से बीज लाया है, उसे ही बेचा है। इसमें उसका कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन

...........
वह वर्षों से बीज और दवा की बिक्री कर रहे हैं। यह बीज वह बदायूं के एक प्रसिद्ध बीज वितरक के यहां से लाए थे। उनके पास तमाम किसान आ रहे हैं। अब वह क्या करे। इसलिए बदायूं के वितरक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। - देवेश कुमार, बीज विक्रेता, दहगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन



.........
बीज विक्रेता की तहरीर मिली है। मामला किसानों से जुड़ा है। इसलिए गंभीर है। कृषि विभाग को अवगत कराकर जांच कराई जाएगी। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अश्विनी कुमार, थानाध्यक्ष, जरीफनगर थाना।

दहगवां में धान के खेत में खड़े बालियां दिखाते किसान। संवाद

दहगवां में धान के खेत में खड़े बालियां दिखाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed