फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The outbreak of fever is not decreasing, now a woman died in Dahagawan.

Budaun News: बुखार का प्रकोप नहीं हो रहा कम, अब दहगवां में महिला ने तोड़ा दम

Mon, 18 Sep 2023 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
The outbreak of fever is not decreasing, now a woman died in Dahagawan.
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
घर-घर लोग बीमार, बांस बरौलिया में फिर मिले डेंगू के छह मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब दहगवां में एक महिला ने बुखार के कारण दम तोड़ दिया। हालांकि महिला को गंभीर बीमारी भी थी लेकिन तीन दिन पहले उन्हें काफी तेज बुखार आया था। इसके अलावा बिल्सी के बांस बरौलिया में एक बार फिर डेंगू के छह मरीज मिले हैं।
दहगवां। थाना जरीफनगर के गांव जतकी निवासी आमना बेगम (78) पत्नी जाकिर अली को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन उनका इलाज सहसवान में निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे। रविवार रात उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, आमना बेगम किसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रहीं थीं।
विज्ञापन

बिल्सी। गांव बांस बरौलिया में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 158 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसमें 108 लोग बुखार पीड़ित मिले। 90 लोगों की मलेरिया की जांच कराई गई, जिसमें दो लोग मलेरिया संक्रमित मिले। इसके अलावा 35 की डेंगू की जांच कराई गई। इसमें गांव की मंजू पुत्री सत्यपाल, विनीता पुत्री जितेंद्र कुमार, खुशबू पुत्री राजेंद्र पाल, संतोषी पत्नी हेक सिंह एवं राजवती पत्नी हाकिम सिंह डेंगू संक्रमित मिले। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिलहरी में बुखार से अब तक जा चुकी है दस लोगों की जान
अलापुर। बिलहरी गांव में बुखार से अब तक दस लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों की संख्या में लोग अब भी बीमार चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी चेकअप और दवा वितरण के नाम पर मात्र औपचारिकता निभाई है। गांव में कई जगह जलभराव है और नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। पूरे गांव की करीब अस्सी फीसदी लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग दवा वितरण में खानापूरी कर रहा है। चिकित्साधिकारी डॉ. शुशान बनर्जी ने बताया कि उनकी टीम गांव में लगातार शिविर लगाकर दवा वितरण कर रही है। साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों की जांचें भी कराई जा रहीं हैं।
सैदपुर। सीएचसी के ग्राम खुर्रमपुर भमोरी में लगाए गए शिविर में सोमवार को 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें तीन टायफाइड के मरीज मिले। मरीजों को दवा का वितरण भी किया गया। संवाद
-
जिला अस्पताल में सोमवार को पहुंचे डेढ़ हजार मरीज
बदायूं। बुखार के कारण जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य दिनों में सात सौ से आठ सौ तक रहने वाली मरीजों की संख्या अब एक हजार के पार हो रही है। सोमवार को तो 1465 मरीज अस्पताल में पहुंचे। इनमें 60 फीसदी मरीज बुखार के थे। संख्या ज्यादा होने के कारण मरीजों को यहां लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा। इधर, सोमवार को जिले भर में लगाए गए शिविरों में 302 मरीज सामान्य बुखार के पाए गए जबकि अंबियापुर ब्लॉक के सिरसौली गांव में दो मरीज पीवी मलेरिया के मिले। इसके अलाव हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों पर तीन मरीज पीवी के मिले। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय के अनुसार, सोमवार को अंबियापुर ब्लॉक के गांव सिरसौली, बांस बरौलिया, सिरासौल समेत दहगवां के हिंडौर, सैदपुर के न्यौली हरनाथपुर व प्रहलादपुर में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। 675 लोगों की ओपीडी करते हुए बुखार प्रभावित लोगों को दवाओं का वितरण किया गया। संवाद

-
बिल्सी में मच्छरों ने बढ़ाई मुसीबत

बिल्सी। क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में काफी संख्या में लोग बीमार हैं। गांव के अलावा नगर और आसपास के शहरों में लोग अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले दोनों गांव पहुंचकर सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया लेकिन परीक्षण के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। गांव के बीचोंबीच बने आधा दर्जन तालाब गंदगी से पटे पड़े हुए है, जिससे लार्वा पैदा हो रहा है। गांव में कई लोगों की मौत हो जाने के बाद एसडीएम जीत सिंह राय ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था उस समय उन्होंने बीमारियों के फैलने के लिए पूरी तरह ग्राम पंचायत प्रशासन को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई थी। गांव वालों ने भी एसडीएम से ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत की थी। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed