फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the obstacle about the issuing of salary of teachers has solved

शिक्षकों का लटका वेतन जारी होने की आस बंधी

Tue, 24 Nov 2015 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 24 Nov 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
the obstacle about the issuing of salary of teachers has solved
दो संस्कृत विद्यालयों की प्रबंध समितियों के वित्तीय अधिकार डीआईओएस ने किए सीज, वेतन आहरण होगा संभव  
विज्ञापन

 

मंगलवार को डीआईओएस वीना यादव ने जानकारी दी कि जिले के संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ एवं गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड की प्रबंध समिति ने वहां पर पहले से कार्यरत शिक्षकों का वेतन आहरित नहीं किया। साथ ही मनमाने तरीके से अपने घर-परिवार वालों को विद्यालय में नियुक्त करके वेतन आहरित करना चाहते हैं। उन शिक्षकों की वजह से पहले से कार्यरत शिक्षकों का अगस्त से लेकर अब तक वेतन आहरित न होने शिक्षक परेशान हो रहे हैं। शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। शिक्षकों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए उन लोगों का वेतन एक सप्ताह के अंदर आहरित कर दिया जाएगा। प्रवक्ता व्याकरण, वेद भानु आर्य ने बताया कि  हमारे द्वारा वेतन बिल समय से प्रस्तुत किए गए हैं। प्रबंध तंत्र के वित्तीय अधिकार सीज करने की कार्रवाई डीआईओएस के द्वारा मनमाने तरीके से की गई है। इन्हें इसका अधिकार भी नहीं है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई की जाऐगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed