फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The number of voters decreased by 4.92 lakh, leaving 19.25 lakh on the list.

Budaun News: 4.92 लाख घटे मतदाता, सूची में बचे 19.25 लाख

Wed, 07 Jan 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The number of voters decreased by 4.92 lakh, leaving 19.25 lakh on the list.
बदायूं। जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गई। इस बार मतदाता सूची में एएसडी (अनुपस्थित, मृतक, डबल व स्थानांतरित) नाम हटाए गए हैं। ऐसे में कुल 19.25 लाख मतदाता बचे हैं। अब छह जनवरी से छह फरवरी तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। वहीं, जो एक जनवरी 26 तक 18 साल पूरा कर रहे हैं उनके नाम जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में पहले जहां कुल 24 लाख 18 हजार 408 मतदाता दर्ज थे। अब यह संख्या घटकर 19 लाख 25 हजार 413 रह गई है। यानी कुल 4 लाख 92 हजार 995 मतदाताओं के नाम सूची से कम हुए हैं। चुनाव विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह कमी मुख्य रूप से मृत मतदाताओं के नाम हटने, स्थानांतरण के बाद दोहरी प्रविष्टि समाप्त होने और गलत या अप्रमाणित प्रविष्टियों के विलोपन के कारण हुई है।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया के दौरान घर-घर जाकर सत्यापन कराया गया। इसमें बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता की स्थिति की जांच की गई। वहीं, विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक कमी दातागंज विधानसभा में देखने को मिली है। जहां 91 हजार 635 मतदाताओं के नाम कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी का नाम गलती से हट गया है या किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए संबंधित बीएलओ, तहसील कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि दावा-आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिससे कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए।

बदायूं विधानसभा में 89 हजार 593 मतदाता घटे
बदायूं विधानसभा में 89 हजार 593 मतदाता घटे हैं। बिसौली में 85 हजार 440, शेखूपुर में 76 हजार 437, सहसवान में 77 हजार 350 और बिल्सी विधानसभा में 72 हजार 540 मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। अब मसौदा सूची के अनुसार बिसौली में 3 लाख 44 हजार 366, सहसवान में 3 लाख 45 हजार 633, बिल्सी में 2 लाख 83 हजार 367, बदायूं में 2 लाख 92 हजार 227, शेखूपुर में 3 लाख 32 हजार 756 और दातागंज में 3 लाख 27 हजार 064 मतदाता दर्ज हैं। एडीएम एफआर डाॅ. वैभव शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

विधानसभा पहले मतदाता अब मतदाता इतने हुए कम
बिसौली- 429806 344366 85440

सहवावान- 422983 345633 77350

बिल्सी- 355907 283367 72540

बदायूं- 381820 292227 89593

शेखूपुर- 409193 332756 76437

दातागंज- 418699 327064 91635

कुल- 2418408 1925413 492995


निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों संग की बैठक
बदायूं। एसआईआर को लेकर कलक्ट्रेट में डीएम अवनीश राय ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक की। बैठक में निर्वाचक नामावलियों के अद्यतन, प्रारूप प्रकाशन, दावे व आपत्तियों की प्रक्रिया, बीएलए की नियुक्ति तथा मतदान स्थलों के समायोजन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। डीएम ने बताया गया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन छह जनवरी को कर दिया गया है।

दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि छह फरवरी तक है। इनका सत्यापन व निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची छह मार्च को प्रकाशित होगी। उन्होंने बताया गया कि जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए की नियुक्तियां कर दी गई हैं। बैठक में खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की जानकारी भी दी गई। इसके तहत जिले में 10 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 3,893 मतदाता दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed