फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The number of individual students decreased, while the number of institutional students increased

Budaun News: व्यक्तिगत विद्यार्थियों की संख्या घटी, संस्थागत में हुआ इजाफा

Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
The number of individual students decreased, while the number of institutional students increased
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा की व्यक्तिगत परीक्षा में छात्र-छात्राओं का रुझान इस बार कुछ कम हुआ है। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 337 छात्र-छात्राओं के आवेदन पिछले वर्ष की अपेक्षा कम आए हैं। वहीं संस्थागत में 3681 छात्र-छात्राओं की पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कीम जारी कर दी गई है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी में जुट गए हैं। गत वर्ष हाईस्कूल में 36274 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जबकि इस बार हाईस्कूल में 35,745 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। गत वर्ष की अपेक्षा 529 छात्र-छात्राएं कम हैं। वहीं इंटरमीडिएट की बात करें तो गत वर्ष 26,507 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

इस बार इंटरमीडिएट में 31,054 छात्र-छात्राएं हैं। गत वर्ष की तुलना में इंटर में 4547 छात्र-छात्राएं ज्यादा हैं। वहीं व्यक्तिगत फार्म की बात करें तो पिछली साल हाईस्कूल में 129 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, इस बार इनकी संख्या घट गई है। इस वर्ष 40 छात्र-छात्राएं कम हो गए हैं। महज 89 ने ही हाईस्कूल की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। व्यक्तिगत इंटरमीडिएट में पिछले साल 1256 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जो इस बार घटकर 959 रह गई है। यानी 297 छात्र-छात्राएं कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड में इस बार जिले से संस्थागत 3681 छात्र-छात्राओं की संख्या में इजाफा हुआ है, जबकि व्यक्तिगत फार्म भरने वालों की संख्या कुछ कम हुई है। जिले में अब विद्यार्थियाें का संस्थागत पढ़ाई की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। -डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed