फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The municipality has dues of more than Rs 6 crore on government departments.

Budaun News: सरकारी विभागों पर पालिका का छह करोड़ से अधिक का बकाया

Tue, 11 Nov 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The municipality has dues of more than Rs 6 crore on government departments.
बदायूं। नगर पालिका परिषद के राजस्व में बड़ी रकम सरकारी विभागों पर बकाया होने के कारण अटकी हुई है। जिले के तीन प्रमुख विभाग बिजली, रेलवे और रोडवेज मिलाकर कुल देनदारी छह करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है। इससे नगर पालिका की आर्थिक स्थिति पर सीधे असर पड़ रहा है और कई विकास कार्यों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक बकाया विद्युत निगम पर दर्ज किया गया है। विद्युत निगम ने पालिका की ओर से भेजे गए बिलों का भुगतान अब तक नहीं किया है। इसके चलते उन पर तीन करोड़ 92 लाख 78 हजार 250 रुपये की देनदारी बताई जा रही है। यह राशि लंबे समय से लंबित है और कई बार रिमाइंडर भेजे जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे विभाग पर भी पालिका का भुगतान बकाया चल रहा है। वर्ष 2024-25 के लिए रेलवे विभाग पर एक करोड़ 57 लाख 56 हजार 525 रुपये की रकम दर्ज है। यह बकाया रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास पालिका दी जाने वाली सुविधाओं व उपयोग होने वाली सेवाओं से संबंधित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रोडवेज निगम ने भी अब तक अपने देयक जमा नहीं किए हैं। रोडवेज पर वर्ष 2024-25 का 50 लाख 77 हजार 100 रुपये बकाया चल रहा है। रोडवेज बस स्टैंड परिसर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नगरपालिका सेवाओं को लेकर यह राशि कई महीनों से लंबित है। नगर पालिका का कहना है कि सभी विभागों को नोटिस भेजे जा चुके हैं और भुगतान न मिलने पर आगे कार्रवाई भी की जाएगी। बकाया वसूली न होने से पालिका को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। विकास और रखरखाव के कई कार्य धनाभाव के कारण प्रभावित हो रहे हैं।


नगर पालिका का सरकारी विभाग पर करीब छह करोड़ रुपये 2024-25 का बकाया आ रहा है। इसको लेकर संबंधित विभागों के अध्यक्षों से बात की गई है। जल्द से जल्द भुगतान कराने की बात कही है। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका परिषद, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed