{"_id":"57794e604f1c1b297d7f9d65","slug":"the-movement-is-left-to-haridwar-water-going-felling-threatens","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट-बढ़ रहा है हरिद्वार से छोड़ा जा रहा पानी, कटान का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट-बढ़ रहा है हरिद्वार से छोड़ा जा रहा पानी, कटान का अंदेशा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
ganga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के साथ ही गंगा के पानी में उवाल आने लगा है। हांलाकि हरिद्वार डेम से छोड़ा जाने वाला पानी कभी बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। इस घटा-बढ़ी के चलते गंगा में कटान होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार को हरिद्वार से छोड़ा गया 72,176 क्यूसेक पानी घटकर नरौरा डेम तक पहुंच गया है। नरौरा डेम से छोड़ा गया 54,457 क्यूसेक पानी कछला गंगा घाट तक सोमवार की सुबह तक पहुंच जाएगा। गंगा में पानी बढने के साथ ही डीएम सीपी त्रिपाठी ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को चेताया है कि वह निरंतर गंगा के पानी पर नजर रखें और बाढ़ सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
गंगा में शनिवार को 13,258 क्यूसेक पानी चल रहा था, जो आज रविवार को 35,879 क्यूसेक हो गया है। जिले की सीमा से लगा सबसे करीबी नरौरा डेम तक हरिद्वार से छोड़ा गया पानी आ गया है। नरोरा ने यह पानी गंगा में छोड़ दिया है। नरौरा डेम से रविवार को 54,487 क्यूसेक पानी छोड़ा है जो सुबह तक कछला घाट तक पहुंच जाएगा।
-----
हरिद्वार से हर दो घंटे बाद किया जा रहा है संपर्क
बरसात के बाद पानी छोड़े जाने का क्रम बना हुआ है। बदायूं कंट्रोल रूम हर दो घंटे बाद पानी की स्थिति की जानकारी हरिद्वार समेत ऊपरी बांधों से ले रहा है। आज भी हरिद्वार से छोड़ा गया पानी घटता बढ़ता रहा। इससे आगे गंगा में कटान की आशंका बन गई है। जहां बांध पास होंगे वहां इससे बड़ा खतरा होगा।
विज्ञापन
-----
बिजनौर डेम ने नहीं मिली दो दिन कोई जानकारी
यहां बता दें कि बरसात के कारण जहां गंगा में पानी बढने की क्रम जारी है। वहीं बिजनौर डेम से बाढख़ंड के कंट्रोल रूम को कोई जानकारी नहीं मिल पा रहा है। इससे हरिद्वार से छोड़े गए पानी की सही स्थिति का पूर्वानुमान लगाने में कठिनाइयां आ रही हैं।
-----
रामगंगा में भी बढ़ा है पानी
गंगा के साथ रामगंगा में भी बरसात ने पानी बढ़ा दिया है। यहां बता दें कि रामगंगा में शनिवार को 158.200 क्यूसेक मीटर पानी था, वहीं आज रविवार को 158.300 क्सूसेक पानी हो गया है। हांलाकि यह बढ़ोत्तरी ज्यादा माने नहीं रखती।