फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The MLAs submitted several proposals for engineering college, bypass and development works to the CM

Budaun News: विधायकों ने इंजीनियरिंग कॉलेज, बाइपास और विकास कार्यों के कई प्रस्ताव सीएम को सौंपे

Thu, 07 Aug 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The MLAs submitted several proposals for engineering college, bypass and development works to the CM
बदायूं। जिले के विकास के लिए बुधवार को बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान शहर में इंजीनियरिंग कॉलेज, बिल्सी और दातागंज में बाइपास समेत कई विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव सौंपे।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए लंबे समय से रिंग रोड बनाए जाने की मांग की जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री के सामने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रिंग रोड और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सीवर लाइन सहित अन्य प्रस्ताव रखे हैं। इसी तरह बिल्सी में सकरी रोड होने की वजह से वहां पर आए दिन जाम की स्थिति रहती है। इससे हर दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी बाइपास बनाने के लिए प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

इसी तरह कछला घाट में आए दिन होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए दोनों तरफ पक्के घाट और सौंदर्यीकरण, बिजनौर हाईवे में बदायूं से बिल्सी के बीच 10 किमी की सड़क को चौड़ा करने की मांग की। इसी तरह अन्य प्रस्ताव भी दिए। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज बाइपास, अटैना घाट का सौंदर्यीकरण, स्टेडियम के अलावा एक बड़ा पुल और तीन छोटे पुल, 10 नई सड़कें सहित अन्य प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
राजकीय पॉलीटेक्निक की खाली है 17 एकड़ जगह
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रस्ताव में कहा है कि वहां पर 32 एकड़ भूमि में से 17 एकड़ खाली है। कॉलेज के नाम से खतौनी में वह दर्ज हो चुकी है। इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है। दूसरी मांग उन्होंने नगर पंचायत वजीरगंज में मिनी स्टेडियम की रखी। इसके लिए निकाय क्षेत्र के गाटा-1513 के रकबा 1.0120 हेक्टेयर जमीन भी है, जो खुले मैदान के नाम दर्ज है। नगर पंचायत बोर्ड ने इस जमीन पर मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भी पारित कर रखा है, लेकिन स्वीकृति न मिलने से स्टेडियम नहीं बन पा रहा है।
--
यह प्रस्ताव दिए
- आठ किमी का बिल्सी बाइपास
- कछला में गंगा के दोनों ओर पक्के घाट
- बदायूं-बिल्सी रोड का चौड़ीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed