{"_id":"65ad5ff63deef55e3a0d6de9","slug":"the-market-danced-in-joy-of-shri-rams-arrival-badaun-news-c-123-1-bdn1001-12085-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: श्रीराम के आगमन की खुशी में झूमा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: श्रीराम के आगमन की खुशी में झूमा बाजार
विज्ञापन
अशोक।
झंडों से लेकर दीयों तक की जमकर हुई बिक्री, बाजार में दिनभर लगी रही खरीदारों की भीड़
सर्दी और रविवार का भी नहीं दिखा असर, छाई रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी का असर शहर के बाजार पर भी दिखाई दिया। भगवा झंडों की मांग बढ़ गई तो वहीं राम दरबार से लेकर हनुमानजी की तस्वीर, पगड़ी, धनुष, पटका के साथ दीयों की जमकर बिक्री हुई।
अयोध्या में बरसों बाद रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस दिन का लोगों को वर्षों से इंतजार था। इस दिन को बदायूं समेत पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सरकार ने भी 22 जनवरी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
ऐसे में रविवार को शहर के बाजार में दुकानों पर सुबह से ही रामभक्तों की भीड़ लगी रही, जिन्होंने जमकर खरीदारी की। सर्दी और रविवार की छुट्टी का असर भी बाजार पर दिखाई नहीं दिया। राम भक्तों ने पगड़ी, धनुष, झंडा, पटका आदि की खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार, हालांकि पिछले दो दिन से लोग खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन रविवार को कार्यालयों में अवकाश होने की वजह से एकदम भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
भगवा झंडों से सजा बाजार
शहर से लेकर जिले भर के सभी बाजार झंडों से सजे दिखाई दिए। जगह-जगह पर दुकानदार झंडे बेचते नजर आए। जहां झंडे 30 से लेकर 200 रुपये तक तो पगड़ीं 100 से 150 रुपये तक बिकीं। इसके अलावा किराने की दुकानों पर लोग मोमबत्ती खरीदने पहुंचे। ऐसे में दुकानदारों ने दिवाली का बचा स्टॉक निकलवाकर उनकी बिक्री की।
-
दो दिन से बिक्री में हुआ इजाफा
केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों से 22 जनवरी को घर-घर पर दीपक जलाने का आह्वान किया तो इसको लेकर कुम्हारों के यहां दीपकों की बिक्री में इजाफा भी देखने को मिला। रविवार को कुम्हारों के यहां पर सुबह से ही दीयों की खरीदारी करने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए। हालांकि शहरी लोगों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
-
एकाएक बढ़ गई फूलों की डिमांड
22 जनवरी को लेकर शहर से गांवों को सजाने के साथ-साथ मंदिरों को सजाने का काम चल रहा है। ऐसे में रविवार को एकाएक फूलों की मांग बढ़ गई। दोपहर बाद लोग फूलों की खरीदारी करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। शहर के हलवाई चौक, हर प्रसाद मंदिर, नवादा आदि जगहों पर फूलों की बिक्री करने वाले खाली दिखाई नहीं दिए। गेंदे के साथ गुलाब के फूलों की बिक्री हुई।
-
बिक्री से दुकानदारों के खिले चेहरे
रविवार को काफी संख्या में महिलाएं भी झंडे खरीदाने के लिए पहुंचीं। प्रभु राम और मंदिर के चित्र वाले झंडों की ज्यादा डिमांड रही।
- अशोक, झंडा विक्रेता
-
पिछले दो दिनों से दीयों की बिक्री बढ़ी है। दीयों की खरीदारी में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की संख्या अधिक है।
- रामभरोसे, दिया विक्रेता
-
रविवार को ही रामभक्त फूलों की खरीदारी के लिए पहुंचने लगे। मैं रोजाना देवचरा, बरेली से फूलों को लेकर आता हूं। गुलाब 250 से 300 रुपये प्रति किग्रा तो गेंदा 150 रुपये प्रति किग्रा बिका।
- अमन, फूल विक्रेता
-- -- -- -- -- -
लोग घरों और प्रतिष्ठानों पर जलाने के लिए मोमबत्तियां भी खरीदकर ले जा रहे हैं। ऐसे में काफी संख्या में मोमबत्ती की बिक्री हुई।
- अमित माहेश्वरी, किराना व्यापारी