फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The man injured in the fight has died; police have arrested two suspects.

Budaun News: मारपीट में घायल की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The man injured in the fight has died; police have arrested two suspects.
बदायूं। ईंट-भट्ठे की मजदूरी के विवाद में हुए हमले में घायल वासुदेव की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्योति गांव में रहने वाले वासुदेव का भांजा सर्वेश ईंट-भट्ठे पर लेबर ठेकेदारी का काम करता है। आरोप है कि गांव के राजेंद्र, राजीव कुमार, ओमपाल, विजय, अशोक और अमन लंबे समय से सर्वेश पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


25 जनवरी की शाम वासुदेव और उनके भांजे सर्वेश गांव में आयोजित भंडारे से दावत खाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि शराब पीने के लिए रुपये मांगे और मना करने पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड तथा फरसे से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को हमलावरों से बचाया। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए म्याऊं सीएचसी पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


वासुदेव की हालत में सुधार न होने पर परिवार उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। दो फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, सर्वेश का इलाज अभी भी जारी है। वासुदेव की मौत के बाद उनके भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed