फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The locks of the lawyer's closed house were broken and cash and jewellery were stolen

Budaun News: वकील के बंद घर के ताले तोड़े, उड़ाई नगदी और आभूषण

Thu, 22 May 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The locks of the lawyer's closed house were broken and cash and jewellery were stolen
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर। स्रोत वीडियोग्रैब
बिल्सी। नगर के मोहल्ला एक होली चौक के निकट बंद वकील के मकान का ताला तोड़कर चोर साढ़े पांच हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

होली चौक निवासी अधिवक्ता प्रेम सिंह पुत्र जय सिंह ने बताया उनका परिवार आवास विकास बदायूं में रहता है। उनका बिल्सी का मकान बंद रहता है। 20 मई की रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। घर में रखी 5600 रुपये रुपये नगदी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की अगूंठी, एक जोड़ी पायजेब चोरी ले गए। प्रेम सिंह ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे उनके मोबाइल फोन से अटैच है। उन्होंने मोबाइल में सुबह देखा कि घर के दरवाजे खुले हैं तो पड़ोसियों से जानकारी मिल सकी। मंगलवार शाम इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच करते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed