फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The lintel collapsed due to rain, a girl died after being buried under the debris, three injured

Budaun News: बारिश से लिंटर ढहा, मलबे में दबकर युवती की मौत, ती घायल

Fri, 11 Jul 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The lintel collapsed due to rain, a girl died after being buried under the debris, three injured
सहसवान के मोहल्ला पठान टोला में बारिश से गिरी मकान की छत। संवाद
सहसवान। कस्बे के मोहल्ला पठान टोला में बुधवार देर रात बारिश की कारण घर की छत भरभराकर ढह गई। छत के मलबे में दबकर एक युवती की मौत हो गई। इसके अलावा मां, बेटी और बेटा घायल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह सहसवान एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार किया है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी अशरफ की बेटी सबीना पठान टोला निवासी चाचा अरशद के घर गई थी। रात को कमरे में सबीना (22), अरशद की पत्नी शकीला, बेटी मोनी (22) व बेटा आरिश (18) सो रहे थे। इसी बीच रात तीन बजे हुई बारिश के दौरान कमरे की छत भर भराकर गिर गई। इससे चारों लोग मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुन कर परिजन और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने सबीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का भर्ती कर लिया। युवती की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed