फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The landlord was drugged and the cash and jewelery were stolen from the safe.

Budaun News: मकान मालिक को नशा सुंघाकर संदूक से नकदी-जेवरात उड़ाए

Mon, 11 Sep 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 11 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The landlord was drugged and the cash and jewelery were stolen from the safe.
उझानी में वरी का नगला गांव में चोरी के बाद जानकारी देते ग्रामीण। संवाद
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव वरी का नगला निवासी नरेंद्रपाल को नशा सुंघाकर चोर जेवरात समेत नकदी समेट ले गए। तड़के नरेंद्रपाल की मां घर लौटीं तो उन्हें बेटा चारपाई पर बेहोश मिला। काफी देर बाद होश में आने पर उसने ग्रामीणों के साथ कोतवाली आकर पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात की है। नरेंद्रपाल के माता-पिता घर के पास ही पशुशाला में झोंपड़ीनुमा मकान में रहते हैं। घर में नरेंद्र ही अकेला था। तड़के नरेंद्र की मां घर लौटी तो उन्हें बेटा चारपाई पर बेहोश दिखा। कमरे में झांका तो संदूक का ताला टूटा पड़ा था। होश में आने पर नरेंद्र ने परिजनों समेत ग्रामीणों को बताया कि रात में वह सोते समय ही बेहोश हो गया। उसे पता ही नहीं कि नशा कैसे हो गया।
विज्ञापन

नरेंद्र के मुताबिक- चोर उसके कमरे में रखे संदूक से चांदी के जेवरात में पाजेब, हाथ के कंगन, चेन और बिछुआ के अलावा 80 हजार रुपये समेट ले गए। नरेंद्र ने पिछले दिनों दो भैंस बेची थीं। नरेंद्र समेत ग्रामीणों ने आसपास इलाके में खोजबीन भी की, लेकिन कहीं पर भी ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा, जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर भी सौंप दी। पुलिस कर्मियों ने गांव जाकर नरेंद्र के घर का मौका मुआयना भी किया। चोर उसके घर में छत के जरिये ही आंगन में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात दिन पहले गंजशहीदा में हुई थी चोरी
सात दिन पहले नगर के गंजशहीदा मोहल्ला निवासी अहसान पुत्र उस्मान के घर में घुसे चोर नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए थे। अहसान ने करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताते हुए पुलिस को भी तहरीर दी थी। इसके बाद भी पुलिस चोरों तक पहुंचने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed