फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The kidnapped one and a half year old innocent was found safe on the third day

Budaun News: अपह्त डेढ़ साल की मासूम तीसरे दिन सकुशल मिली

Sun, 09 Mar 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The kidnapped one and a half year old innocent was found safe on the third day
बदायूं। उसहैत के गांव कड्डी नगला में बृहस्पतिवार दोपहर को अपहृत हुई डेढ़ साल की मासूम प्रभा को तीसरे दिन पुलिस ने सकुशल पा लिया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूरे घटना क्रम का पुलिस रविवार को खुलासा करेगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज निवासी पुष्पेंद्र की डेढ़ साल की बेटी प्रभा को बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बच्ची उस दौरान कड्डी नगला गांव के स्कूल परिसर में खेल रही थी, जबकि उसकी मां कपड़े धो रही थी। बाइक सवार बदमाश बच्ची को लेकर अटेना घाट की तरफ फरार हो गए थे। इस मामले में एसएसपी ने बच्चों को तलाशने में पुलिस की पांच टीमें लगाईं थीं, जो तीन दिन से बच्ची को तलाशने में कटरी इलाके की खाक छान रही हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस दो दिन से अटेना घाट के इर्दगिर्द सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक सवारों को ट्रेस करने की कोशिश में लगी रही। इसके साथ ही घटना के दौरान उस रोड का बीटीएस भी उठाकर संदिग्ध मोबाइलों नंबरों को ट्रेस किया गया। इस दौरान देखा गया कि इलाके में किन-किन लोगों के मोबाइल एक्टिव थे। कोई संदिग्ध नंबर भी ट्रेस नहीं हो सका था, जिससे अहम साक्ष्य नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को भी परिजनों के साथ अटेना घाट से सटे इलाकों के लिंग रोड एवं मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। लोगों से पूछताछ की। मगर पुलिस को सुराग नहीं मिल सके। तीसरे दिन पुलिस को दिन में कोई सफलता हाथ नहीं लगी। देर शाम पुलिस ने मासूम को बरामद कर लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मासूम को ले जाने वाले करीबी ही हैं। पूरे मामले का तानाबाना करीबियों ने ही बुना था। पुलिस को पहले दिन ही इसका शक था। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगाए। बताया जा रहा है कि बच्ची को गंगा की कटरी के किनारे गांव में रखा गया था। पुलिस शनिवार की शाम को वहां तक पहुंच गई।

बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। रविवार को इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। - बृजेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed