फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The jam and Are wrangling

लगता जाम और होती है तकरार

Tue, 31 Mar 2015 07:40 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 31 Mar 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन

शहर में एक साथ कई स्थानों पर नालों के निर्माण का कार्य चल रहा है। दिन में काम होने से इन स्थानों पर रोजाना दिन में कई बार जाम लगता है। राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है और कभी वाहन छू जाने से तकरार भी। परेशानी से निजात दिलाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पालिका प्रशासन का साफ कहना है कि जब निर्माण कार्य चल रहे हैं, तो समस्या रहेगी ही।

विज्ञापन

शहर में इन दिनों स्टेशन रोड पर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज और डायट रोड पर सिटी हॉस्पिटल के सामने सड़क पर नाले के निर्माण कराया जा रहा है। केदारनाथ और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज वाले रोड पर तो स्थिति बेहद गंभीर हो र्गई। नाली का पानी सड़क पर आ गया है। साथ ही सड़क को काटकर पानी का निकास किया गया है। चूंकि बड़े नाले बन रहे हैं, सो उनकी खोदाई से निकली मिट्टी और मलबा सड़क पर ही है। लिहाजा, इन स्थानों पर कीचड़ और जलभराव भी हो गया है। रोजाना ही दिन भर  में अनेक बार जाम लगता है। इधर आने-जाने वाले स्टूडेंट्स को अधिक दिक्कतें उठानी पड़ रहीं हैं। उन्हें और बाकी लोगों को कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि एक स्थान इन स्थानों पर निर्माण शुरू नहीं होने चाहिए थे। ये काम रात में भी पूरे किए जा सकते थे। इससे असुविधा नहीं होती। निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, पालिका प्रशासन का कहना है कि जब निर्माण कार्य चल रहे हैं, तो कुछ समय तो लोगों को असुविधा होगी। ठेकेदारों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। नालों का निर्माण होने के बाद मोहल्लों में होने वाली जलभराव की समस्या भी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed