{"_id":"6736576834a7ef4f760505a4","slug":"the-innocent-said-papa-stabbed-mummy-with-a-knife-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129338-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मासूम बोला... पापा ने मम्मी को चाकू से मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मासूम बोला... पापा ने मम्मी को चाकू से मारा
विज्ञापन
मोहल्ला शिवपुरम में मृतका के भाई से बात करते एसएसपी डॉ.ब्रजेश सिंह। संवाद
बदायूं। शिवपुरम में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पांच साल के बेटे ने पुलिस को अहम जानकारी दी है। उसने बताया कि पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है। इसके बाद मम्मी गिर गईं। पुलिस के मुताबिक बच्चा ज्यादा जानकारी नहीं दे सका है। हत्या की असल वजह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी। उसकी तलाश की जा रही है।
थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव कौर मझारा के रहने वाले सुरेश सिंह ने अपने बेटे अमित कुमार की शादी करीब सात साल पहले वजीरगंज की श्वेता से की थी। शादी के बाद से परिवार में झगड़े होने लगे तो अमित पत्नी व पांच साल के बेटे को लेकर 12 अक्तूबर से शिवपुरम में किराये पर रहने लगा। यहां भी अमित और श्वेता में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट होती रहती थी। बुधवार रात को भी झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक इसी के बाद अमित ने पत्नी की हत्या कर दी।
--
दिन में ही परिवार के साथ एक शादी से लौटा था... रात को वारदात
अमित अहमदाबाद में शटरिंग का काम करता है। वह चार दिन पहले ही बदायूं आया था, उसके बाद वह पत्नी और बेटे को साथ लेकर दिल्ली किसी शादी समारोह में शामिल होने चला गया। बुधवार को वह पत्नी व बेटे के साथ बदायूं कमरे पर आ गया।