फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the identity card is important to cast vote

कोई एक पहचान पत्र हो तब कर सकेंगे मतदान

Wed, 25 Nov 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 25 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
the identity card is important to cast vote
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शंभू नाथ ने कहा है कि मतदाता की सही पहचान को राज्य निर्वाचन आयोग ने 17 पहचान पत्र निर्धारित किए हैं, इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र दिखाए बिना वोट नहीं डालने दिया जाएगा। इसलिए मतदाता अपने साथ कोई एक पहचान पत्र अवश्य साथ लाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता फोटो पहचान पत्रों में की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


वोटिंग को मान्य पहचान पत्र
आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य एवं केन्द्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकाय और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पोस्ट आफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त सम्पत्ति सम्बंधी मूल अभिलेख, आद्यतन फोटोयुक्त किसान बही, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र,  फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त विकलांग प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र एवं राशनकार्ड में से कोई भी एक।
विज्ञापन

मुखिया के दस्तावेज से परिवार के अन्य सदस्य भी डाल सकेंगे वोट
इनमें से किसी एक दस्तावेज परिवार के मुखिया के पास होने पर परिवार के दूसरे सदस्यों की पहचान के लिए भी यह वैध माने जाएंगे। परिवार के सभी सदस्य एक साथ मतदान के लिए आएं और उनकी पहचान मुख्यिा द्वारा किए जाने पर पूरा परिवार एक पहचान पत्र से मतदान कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
प्रधान पर हरा, सदस्य मतपेटी पर सफेद स्टीकर बनेगा पहचान
बदायूं। पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत प्रधान तथा सदस्य ग्राम पंचायत के मतदान में प्रत्येक मतदान स्थल पर दो मतपेटिकाएं प्रयुक्त की जाएंगी। एक मतपेटी में प्रधान तथा दूसरी में सदस्य ग्राम पंचायत के वोट डाले जाएंगे। प्रधान ग्राम पंचायत की मतपेटिका पर हरे और सदस्य ग्राम पंचायत की मतपेटिका पर सफेद स्टीकर लगाकर पहचान दी जाएगी। इस व्यवस्था से निरक्षर मतदाताओं को मतपेटिका पहचान में असुविधा नहीं होगी और प्रधान और सदस्य पद के वोट भी निश्चित मतपेटी में पड़ सकेंगे।

                   
मतदान दिवस को मतदान क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बदायूं। पंचायत सामान्य निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट शंभू नाथ ने प्रथम चरण 28 नवंबर को ब्लाक सहसवान, इस्लामनगर, दहगवां में, द्वितीय चरण में एक दिसंबर को उझानी, कादरचौक, जगत, सालारपुर तृतीय चरण में पांच दिसंबर को, म्याऊं, उसावां, समरेर दातागंज के अलावा अंतिम चरण नौ दिसंबर को होने वाले मतदान के कारण बिसौली, वजीरगंज आसफपुर, अंबियापुर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed