फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The house of the third accused in the Kakrala case was also attached

Budaun News: ककराला कांड के तीसरे आरोपी का घर भी कुर्क

Wed, 05 Apr 2023 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The house of the third accused in the Kakrala case was also attached
अलापुर। पुलिस ने ककराला कांड के एक और आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बीती नौ दिसंबर को ककराला में वाहन चेकिंग के दौरान हुए बवाल में पुलिस अब तक 57 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इस मामले में पुलिस ने दस आरोपियों पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे सात आरोपियों के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद चार आरोपियों ने तो कोर्ट में सरेंडर कर दिया, लेकिन तीन आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। न्यायालय ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किए। मंगलवार को पुलिस ने वार्ड नंबर 22 के रहने वाले खालिद के घर पर कुर्की की कार्रवाई पूरी की। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान का कहना है कि तीनों आरोपियों के घरों पर कुर्की की जा चुकी है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों पर भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed