{"_id":"362f6eed1683d876e3c3cd584cc405bf","slug":"the-hospital-will-be-built-near-the-post-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के समीप बनेगा डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के समीप बनेगा डाकघर
belsi
Updated Thu, 11 Jun 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के समीप बनेगा डाकघर। डाकघर अधीक्षक रामबाबू मिश्रा ने डीएम को पत्र भेजकर उपडाकघर बनाने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि नगर के समाजसेवी रमाकांत मिश्र ने डाकघर अधीक्षक, बदायूं को एक पत्र भेजा था कि सरकारी अस्पताल के समीप केंद्र सरकार की जमीन पड़ी है। चूंकि वर्तमान में डाकघर नगर में अंदर है, साथ ही उसका भवन भी जर्जर है। डाकघर अधीक्षक रामबाबू मिश्रा ने डीएम शंभूनाथ को चार जून को पत्र भेजा है। मिश्र का कहना है कि केंद्र सरकार की जमीन खाली होने के कारण इसका उपडाकघर के निर्माण के लिए उपयोग हो सकता है। इससे डाकघर लगभग मेनरोड पर आ जाएगा। वहीं नए भवन में भी संचालित हो सकेगा। इस जमीन के हस्तांतरण के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।