फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The history sheets of cunning criminals who have been to jail three times will be opened.

Budaun News: तीन बार जेल जाने वाले शातिर अपराधियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Thu, 08 Jan 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The history sheets of cunning criminals who have been to jail three times will be opened.
बदायूं। जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी ने सख्त कदम उठाया है। अब ऐसे शातिर अपराधी जो तीन बार या उससे अधिक बार जेल जा चुके हैं उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर अपने-अपने थाना क्षेत्रों के अपराधियों का विस्तृत ब्योरा तत्काल तलब किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियान के तहत विशेष रूप से गोकशी, साइबर क्राइम, चोरी, लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है। जिन अपराधियों का आपराधिक इतिहास लंबा है और जो बार-बार जेल जाने के बावजूद अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं, उन पर कड़ी निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे अपराधियों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजे, जिसमें उनका पूरा आपराधिक रिकॉर्ड, जेल जाने की संख्या, वर्तमान गतिविधियां, गिरोह से जुड़े होने की स्थिति और प्रभाव क्षेत्र का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके ऊपर सतत निगरानी, सत्यापन और समय-समय पर चेकिंग की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद ऐसे अपराधियों की नियमित हाजिरी, गतिविधियों की गोपनीय निगरानी, संदिग्ध संपर्कों की जांच और जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व जिला बदर जैसी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।


ऐसा करने से संगठित अपराध, दोबारा अपराध करने की प्रवृत्ति और अपराधियों के मनोबल पर प्रभावी अंकुश लगेगा। साथ ही आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पुलिस विभाग इस पूरी कार्रवाई को अभियान के रूप में चला रहा है, ताकि जिले को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में ठोस और स्थायी पहल की जा सके। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed